इसलिए प्याज की कीमत में आई तेजी
गौरतलब है कि मंडी में प्याज की आवक 817.4 टन है, जोकि पिछले काराबारी सत्र के मुकाबले करीब 120 टन कम है। इस बीच सरकार की ओर से विदेशों से मंगाए जा रहे प्याज की पहली खेप अगले सप्ताह यानी दिसंबर के आखिरी हफ्ते या जनवरी के पहले हफ्ते में देश में पहुंचने की संभावना है। उम्मीद जताई जा रही है कि इसके बाद कीमतों में गिरावट दर्ज की जा सकती है। हालांकि, ज्यादातर प्याज कारोबारियों का मानना है कि जब तक घरेलू प्याज की आवक रोजाना खपत के मुकाबले नहीं बढ़ेगी, तब तक कीमतों में ज्यादा गिरावट की उम्मीद नहीं की जानी चाहिए। उनकी माने तो अगले वर्ष यानी जनवरी के आखिर तक स्थानीय प्याज की आवक जब जोर पकड़ेगी,तभी प्याज की कीमतों में गिरावट आ पाएगी।