नोएडा। अगर आपने भी अपने घर में गलत दिशा में हीटर या एयरकंडीशनर लगाया है तो आपको इसका बुरा परिणाम भुगतना पड़ सकता है। कारण, ज्योतिषों की मानें तो ऐसा करने से व्यक्ति को शनि ग्रह की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। वहीं अगर शनि नाराज हो गए तो व्यापार और नौकरी में भारी नुकसान की संभावना बढ़ आज के समय में सर्दियों और गर्मियों में हीटर व एसी महत्वपूर्ण वस्तु बन चुके हैं। लेकिन यदि इन्हें गलत दिशाओं में लगाया हुआ है तो यह अपना प्रभाव घर या ऑफिस में रहने वाले लोगों की कुंडली को प्रभावित करने के लिए भी डालते हैं। खास तौर पर हीटर को लगाने के स्थान को चुनने से पहले वास्तु का ख्याल जरूर रखना चाहिए।