आपको बता दें कि रविवार को अंग्रेजों को बाहर का रास्ता दिखाने वाली क्रांतिधरा मेरठ आरएसएस के ऐतिहासिक राष्ट्रोदय महाकुंभ की गवाह बनी। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के स्वयंसेवकों के इस विशाल महाकुंभ से सामाजिक समरसता, सौहार्द, एकता, खंडता, संस्कृति, उदारता, भेदभाव पर चोट, सामाजिक बुराइयों पर प्रहार और राष्ट्रभक्ति जैसे कई संदेश मजबूती से निकले। इस समागम में आरएसएस के गणवेश में लाखों स्वयंसेवक उपस्थित हुए थे। इस समागम की अध्यक्षता महामंलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज ने की। इसमें मुख्य अतिथि संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत रहे।