नोएडा। उत्तर प्रदेश के मेरठ में रविवार को हुए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के राष्ट्रोदय समागम में जहां हिंदुओं को एक रहने का संदेश दिया गया, वहीं इसके पास स्थित एक दरगाह में कुछ मुस्लिमों ने देश की तरक्की और अमन की दुआ मांगी। उधर, इस बीच यह अफवाह भी उड़ी कि खरखौदा की कांशीराम काॅलोनी में कुछ मुस्लिम परिवार अपने मकान का ताला लगाकर रिश्तेदारों के यहां चले गए हैं। हालांकि, पुलिस ने दावा किया कि कोई भी परिवार कहीं नहीं गया है। लोग अफवाह फैला रहे हैं।