दरअसल, मुजफ्फरनगर के जिला पंचायत के वार्ड 35 सीट पर भाजपा प्रत्याशी व वर्तमान विधायक विक्रम सिंह सैनी ने जीत हासिल की थी। उनके विधायक चुने जाने के बाद यह खाली हो गई थी। इस सीट पर पूरे जनपद की निगाहें थी। चुनाव में जहां योगेंद्र कुमार को 3096 मत मिले हैं, वहीं निर्दलीय प्रत्याशी कवाल गांव के पूर्व प्रधान सुभानी ने 5485 वोट के साथ विजय हासिल की है।