8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्ले स्कूल में तीन साल की बच्ची का यौन शोषण, रोते हुए बोली- अंकल ने किया गंदा काम

नोएडा के एक प्ले स्कूल में महज तीन साल की बच्ची के यौन शोषण का मामला सामने आया है। बच्ची ने बताया कि स्कूल के अंकल ने उसके प्राइवेट पार्ट में उंगली डालकर गंदी बात की है। हालांकि बच्ची आरोपी का नाम नहीं बता पा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

lokesh verma

•

Updated: 11 Jun 2022, 1:38 PM IST

sexual-abuse-of-three-year-old-girl-in-play-school-of-noida.jpg

प्ले स्कूल में तीन साल की बच्ची का यौन शोषण, रोते हुए बोली- अंकल ने किया गंदा काम।

नोएडा में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां ग्रेटर नोएडा वेस्ट की हाउसिंग सोसाइटी में रहने वाली महज 3 साल की मासूम बच्ची का प्ले स्कूल में यौन शोषण किया गया है। बच्ची के पिता ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उनकी बेटी का प्ले स्कूल में यौन शोषण किया गया है। उन्होंने बताया कि बच्ची आरोपी का नाम नहीं बता पा रही है। उसने बताया है कि स्कूल के अंकल ने उसके साथ गंदा काम किया है। पीड़ित पिता की तहरीर पर बिसरख पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस प्ले स्कूल में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट मीडिया प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि नोएडा सेक्टर-20 थाना क्षेत्र के सेक्टर-16ए में कासा ग्रीन सोसायटी है, जिसमें आयकर विभाग के अपर आयुक्त परिवार के साथ रहते है। अपर आयुक्त ने बिसरख थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनकी तीन साल की बेटी सोसायटी में ही मौर्या फाउंडेशन नाम के प्ले स्कूल में पढ़ती है। जांच के बाद आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें - पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर तबादले, कई अधिकारी बदले गए, देखें पूरी सूची

घर आकर बोली- बहुत दर्द हो रहा है

बच्ची के पिता का आरोप है कि गुरुवार को प्ले स्कूल के ही किसी व्यक्ति ने बेटी के गुप्तांग में उंगली डाली थी। बेटी ने घर आकर बताया कि बहुत दर्द हो रहा है। जब उससे पूछा तो वह किसी का नाम नहीं बता सकी केवल इतना कहा कि स्कूल के अंकल ने गंदी बात की है।

यह भी पढ़ें - हत्या या आत्महत्या! 10 वर्षीय बच्चे की मौत बनी पहेली, निर्माणाधीन घर पर मिला शव

पुलिस की दो टीम जांच में जुटीं

बता दें कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस स्कूल की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। मीडिया प्रभारी ने बताया कि बच्ची आरोपी का नाम नहीं बता सकी है। उसने सिर्फ ये कहा है कि स्कूल के अंकल ने गलत काम किया है। मामले के खुलासे के लिए पुलिस की दो टीमों का गठन किया गया है।