5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जब ऑफिस की दीवार पर जहरीला सांप रेंगता देख उड़ गए सभी के होश, जानिये क्या हुआ इसके बाद

ऑफिस की दीवार पर घूमता जहरीला सांप को देख हर किसी को सूंघा सांप
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

lokesh verma

•

Updated: 7 May 2018, 9:19 AM IST

noida

नोएडा. सांप का नाम सुनते ही जिस्म में सिहरन सी दौड़ जाती है। ऐसे में अगर सांप आपके सामने आ जाए तो अंदाजा लगाया जा सकता कि हालत कैसी होगी। ऐसा ही घटना नोएडा के सेक्टर-73 में प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर में घटित हुई। जब एक जहरीला सांप दिखने के बाद हड़कंप मच गया। देखते–देखते लोगों का हुजूम इक्कठा हो गया। जब लोग सांप को निकालने में सफल नहीं हो पाए तो डायल 100 पर सूचना दी गई। लेकिन, मौके पर पहुंची पुलिस टीम भी बेबस नजर आई। इसके बाद सपेरा बुलाया गया और तब जाकर सांप निजात मिल पाई।

यह भी पढ़ें- बदलने वाला है इन राशि वाले लोगों का समय, 11 मई को बन रहा राजयोग

दरअसल, नोएडा के सेक्टर-73 सरफाबाद के प्रधान मार्केट में स्थित एकेजी प्रॉपर्टी के ऑफिस की दीवार पर लोगों को एक सांप दिखाई दिया। यह देख आॅफिस कर्मचारियों के होश उड़ गए। देखते–देखते लोगों का हुजूम प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर के बाहर इक्कठा हो गया। सांप लगभग 1.5 मीटर लंबा और काफी जहरीला होने के कारण लोग दहशत में थे। इधर, शायद लोगो के हुजूम को देख सांप भी घबराया हुआ था और छिपने का प्रयास कर रहा था।

यह भी पढ़ें- दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग बोली- चार लाख रुपये नहीं, मुझे इंसाफ चाहिए

लोगों ने सांप को निकालने का काफी प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो पाए तो डायल 100 पर सूचना दी गई। लेकिन, मौके पर पहुंची पुलिस टीम भी बेबस नजर आई। क्योंकि कोई इनामी बदमाश तो था नहीं कि पैर में गोली मारकर दबोच लिया जाता। लिहाजा बिसरख थाना क्षेत्र स्थित सपेरों की बस्ती से एक सपेरा बुलाया गया, जिसने मशक्कत के बाद सांप को पकड़ा तो लोगों ने राहत की सांस ली। इसके बाद ऑफिस कर्मचारी काम पर लौटे।

यह भी पढ़ें- फिल्म 'स्पेशल 26' की तर्ज पर लूटी 6 क्विंटल चांदी, जानिये कैसे गिरफ्त में आया मास्टरमाइंड