2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा के विधायकों के बाद अब इस सपा नेता को मिली हत्या की धमकी

सपा नेता ने कहा- कभी भी हो सकती है मेरी हत्या, परिवार में दहशत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

lokesh verma

•

Updated: 5 Jun 2018, 12:09 PM IST

baghpat

भाजपा के विधायकों के बाद अब इस सपा नेता को मिली हत्या की धमकी

बागपत. भाजपा के विधायकों को जान से मारने की धमकी मिलने और फिरौती के मामले का अभी तक खुलासा भी नहीं हुआ है। इसी कड़ी में अब सपा के ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष हरेंद्र शर्मा को हत्या की धमकी देने का मामला सामने आया है। बता दें कि उन्हें यह धमी हिस्ट्रीशीटर अजीत उर्फ हप्पू के गुर्गे द्वारा दी गई है। सपा नेता का कहना है कि उनसे पांच लाख रुपये रंगदारी मांगी गई थी। रुपये न देने पर तीन बार जानलेवा हमला हो चुका है। अब केस में समझौता नहीं करने पर हत्या की धमकी दी जा रही है।

सीएम योगी के दो मंत्रियों के सामने ही महिलाओं ने भाजपा नेता को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

बता दें कि बामनौली निवासी सपा नेता हरेंद्र शर्मा फिलहाल बड़ौत के गोविंद विहार में रहते हैं। वह सपा के जिला महासचिव भी रह चुके हैं और वर्तमान में ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष हैं। हरेंद्र शर्मा ने बताया कि पिछले साल कुख्यात अजित उर्फ हप्पू ने उनसे पांच लाख रुपये रंगदारी मांगी थी। रुपये न देने पर उन पर तीन बार जानलेवा हमला किया गया, जिसके बाद उन्होंने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज भी कराए। फिलहाल हप्पू मेरठ जेल में बंद है। उन्होंने बताया कि बीती 28 मई की सुबह 11 बजे उनके घर एक व्यक्ति पहुंचा, जिसने हप्पू के खिलाफ दर्ज मुकदमों में समझौता करने के लिए दबाव बनाया। जब उन्होंने उसकी बात नहीं मानी तो उन्हें हत्या की धमकी दी गई।

पहले पिता को दूध में नशीला पदार्थ पिलाकर किया बेहोश फिर युवकों ने दो बहनों के संग कर दिया ऐसा कांड

हरेंद्र शर्मा ने बताया कि शासन के आदेश पर उन्हें मिली पुलिस सुरक्षा भी एक माह पूर्व हटा ली गई है। ऐसी स्थिति में उनकी कभी भी हत्या हो सकती है। धमकी के बाद से उनका पूरा परिवार दहशत में है। उन्होंने सोमवार को अपने परिजनों और साथियों के साथ एसपी दफ्तर पर पहुंच एएसपी से अपनी सुरक्षा और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एएसपी आशीष श्रीवास्तव ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

126 करोड़ के घोटालेबाज अधिकारियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू, दिल्ली से लखनऊ तक मचा हड़कंप