
गाजियाबाद।उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में ग्यारह सौ करोड़ रुपये में बनकर तैयार हुए देश के सबसे लंबा एलिवेटिड रोड अब राजनीतिक पार्टियों के लिए अखाड़ा बन गया है।समाजवादी पार्टी के एलिवेटिड रोड का शुभारंभ किए जाने पर पुलिस ने पूर्व मंत्री समेत कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने इस मामले में सपा के कई कार्यकर्ताओं को जेल भेज दिया था।कल कोर्ट से कार्यकर्ताओं को जमानत दे दी गई थी। आज सभी कार्यकर्ताओं के जेल से रिहा होकर आने पर सपाईयों ने माला पहनाकर स्वागत किया।
यह भी पढ़ें-डाॅक्टर बन लोगों की जान बचाना चाहती थी ये लड़की, टीचर्स ने सुसाइड करने को किया मजबूर
जीडीए के अधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने किया था गिरफ्तार
पुलिस ने एलिवेटिड रोड का शुभारंभ किए जाने पर जीडीए के अधिकारी की शिकायत पर मनोज पंडित, गुड्डू यादव, अंशुल ठाकुर और उपेन्द्र यादव को गिरफ्तार करके जेल भेजा था। जेल से रिहा होने पर सभी कार्यकर्ताओं का उनकी पार्टी के सदस्यों ने स्वागत किया गया।इस मौके पर सपाईयों ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। सपाईयों का कहना है कि एलिवेटिड रोड का उद्धाटन किया जा चुका है। यहां पर वाहन भी दौड़ चुके है, ऐसे में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दोबारा से उद्धाटन करने आने का कोई औचित्य नहीं है। एजेंट की तरह गंभीर धाराओं में सपा कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज किए जाने के मामले में बैठक करके आंदोलन किया जाएगा।
दबाव बनाने का प्रयास कर रही योगी सरकार, करेंगे आंदोलन
समाजवाजी पार्टी के जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक सुरेन्द्र मुन्नी ने बताया कि माननीय अखिलेश यादव की सरकार में एलिवेटिड रोड का काम हुआ। इसके बाद में इसे सिर्फ एनओसी के लिए रोक कर रखा गया। प्राधिकरण लोगों को गुमराह करने का काम कर रहा है। अदालत को बताया जा रहा है कि अभी एलिवेटिड रोड का काम बाकि है और शासन को उद्धाटन के लिए दूसरा रिमाइंडर भेजा जा रहा है। एेसे में अधिकारी दाेहरी बाते कर रहे है।वहीं महानगर अध्यक्ष राहुल चौधरी का आरोप है कि योगी सरकार विपक्ष पर मुकदमा दर्ज करके दबाने की कोशिश कर रही है। सपा कार्यकर्ता को जेल जाने से डर नहीं लगता। गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करने पर जल्द ही सपाईयों की ताकत योगी सरकार को देखने को मिलेगी।
Updated on:
22 Mar 2018 03:14 pm
Published on:
22 Mar 2018 03:09 pm
बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
