सुंदर भाटी, रणदीप गैंग, अनिल दुजाना, अरबों रुपये के आॅनलाइन फ्रॉड के आरोपी अनुभव मित्तल, अवैध कब्जा माफिया रामभूल, शाहबेरी में बिल्ड़िग बनाने वाला गैंग रामधर, खनन माफिया संजय मोमनाथल व अन्य 12 लोग, एवीजे ग्रुप बिल्डर समेत 566 लोगों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई थी। इसी के आधार पर प्रॉपट्री कुर्क करने की कार्रवाई शुरू की जा रही है। अनिल दुजाना के साथ उसके गैंग के सदस्य सुनील दुजाना, शैलेश, बलवीर दुजाना, मनोज गुर्जर आदि, सुंदर भाटी गैंग के नरेश तेवतिया, धर्मदत्त शर्मा, अनिरुद्ध भारद्धाज, शेरु भाटी, सहदेव भाटी आदि, अनुभव मित्तल पर आॅनलाइन लाइक्स के नाम पर 3700 करोड़ रुपये के फ्रॉड का आरोप, गंगाधर पर कमजोर बिल्ड़िग बनाकर बेचने का आरोप है।