यह है पूरा मामला
दरअसल आपको बता दे कि यह पूरी वारदात शामली सिटी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला काकानगर की है, जहां काफी समय से कांग्रेस के पूर्व विधायक पंकज मलिक रहते हैं। बताया जा रहा है कि पूर्व विधायक पंकज मलिक मंगलवार सुबह दिल्ली से अपने घर शामली पहुंचे थे, जहां उन्होंने क्षेत्र के गणमान्य लोगों के साथ बैठकर लोगों की समस्याएं सुनी। जिसके बाद वह मुजफ्फरनगर स्थित अपने आवास पर चले गए।