1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपीएसईई 2018 के पेपर दे रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर, इस तारीख से होगी काउंसलिंग

इस बार यूपीएसईई की काउंसलिंग तीन चरणों में होगी, पिछले साल यह सात राउंड में हुई थी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

sharad asthana

•

Updated: 4 May 2018, 2:55 PM IST

UPSEE

नोएडा। उत्तर प्रदेश राज्य प्रवेश परीक्षा (यूपीएसईई) के पेपर दे रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर आई है। समन्वयक प्रोफेसर के मुताबिक, इस बार यूपीएसईई की काउंसलिंग तीन चरणों में होगी। पिछले साल यह सात राउंड में हुई थी। इतना ही नहीं उनकी मदद के लिए एक टोल फ्री नंबर भी जारी किया गया है, जिस पर कॉल करके छात्र परीक्षा से संबंधित किसी भी तरह की जानकारी ले सकते हैं। इसके अलावा स्टूडेंट्स ईमेल करके भी अपनी समस्या का हल पा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: इस शनि जयंती पर वर्षाें बाद पड़ रहा सर्वार्थसिद्धि योग , ऐसे करें पूजा तो बच सकते हैं प्रकोप से

जून के पहले हफ्ते में आ सकता है रिजल्ट

एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिविर्सटी (एकेटीयू) यूपीएसईई परीक्षा का आयोजन करा रहा है। यूपीएसईई के समन्वयक प्रोफेसर एके कटियार का कहना है कि अभी तो परीक्षा चल रही है। परीक्षा पूर्ण होने के बाद में जून के पहले सप्ताह में इसका रिजल्ट आने की संभावना है। उन्होंने बताया कि काउंसलिंग की तारीख भी फाइनल हो गई है। 25 जून से 15 जुलाई के बीच छात्रों की काउंसलिंग प्रक्रिया होगी। उनका कहना है कि इस बार यह प्रक्रिया तीन राउंड में होगी। काउंसलिंग में कॉलेज में सीट लॉक कराने का तरीका पहले की ही तरह ऑनलाइन होगा। इसके बाद सरकारी कॉलेजों में एडमिशन के लिए दो स्पॉट राउंड की काउंसलिंग होगी।

यह भी पढ़ें: यूपी बोर्ड के छात्रों को स्नातक कक्षाआें में नहीं मिल पाएगा एडमिशन, जानिए इसकी बड़ी वजह

यह भी पढ़ें: कैराना उपचुनाव: भाजपा को हराने के लिए अखिलेश यादव लेंगे यह बड़ा फैसला!

यह है परीक्षा कार्यक्रम

प्रोफेसर एके कटियार के अनुसार, अभी यूपीएसईई के एग्जाम चल रहे हैं, जो की ऑनलाइन हो रहे हैं। प्रश्नपत्र पांच की परीक्षा पांच मई को सुबह 10 से 11.30 बजे तक होगी, जबकि प्रश्नपत्र छह, सात और आठ की ऑनलाइन परीक्षा 5 मई को ही दोपहर 2.30 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगी। इसके अलावा प्रश्नपत्र नौ का पेपर अगले दिन 6 मई को सुबह 9 से 11 बजे, 10 का दोपहर 1 से 3 बजे और 11 का शाम 4 से 6 बजे तक होगा। उनका कहना है कि एग्जाम से संबंधित कोई समस्या हाेने पर स्टूडेंट्स टोल फ्री नंबर 18001800161 पर जानकारी ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें: गणित का प्रोफेसर इस तरह जान जाता था कौन जितेगा आईपीएल

यह भी पढ़ें: बिजली विभाग शुरू करने जा रहा ऐसा अभियान कि चोरों की आ जायेगी शामत, भागने के सभी रास्ते होंगे बंद