30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ताउते तूफान का असर: वेस्ट यूपी के जिलों में तेज बारिश और आंधी का ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी के साथ भारी बारिश की आशंका जताते हुए जारी किया ऑरेंज अलर्ट
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

lokesh verma

•

Updated: 21 May 2021, 10:55 AM IST

IMD Rainfall warning in Chhattisgarh

नोएडा. चक्रवाती तूफान ताउते (Cyclone Tauktae) का असर अभी भी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में देखने को मिल रहा है। तूफानी बारिश (Heavy Rain) के चलते जहां तापमान में अप्रत्याशित गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, सड़कों पर जलभराव के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग (IMD) ने यूपी के कई जिलों में आज फिर बारिश की संभावना व्यक्त की है। मौसम विभाग के अनुसार, कई इलाकों में आज भी मौसम खराब रहेगा। कुछ जिलों में तेज हवा के साथ झमाझम बारिश होगी। भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) जारी किया है।

यह भी पढ़ें- इस बारिश में भीगने से बचें, तबीयत खराब हुई तो हो सकता है कोविड अटैक, जानें डॉक्टर की सलाह

मौसम विभाग के अनुसार, ताउते तूफान और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण उत्‍तर प्रदेश में शुक्रवार को भी मौसम खराब रहेगा। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। बता दें कि प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में गुरुवार को दिनभर रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी रहा। इसी तरह शुक्रवार सुबह से ही बारिश का सिलसिला जारी है। नोएडा समेत पूरे एनसीआर में रुक-रुककर बारिश हो रही है।

इन जिलों में तेज हवा के साथ होगी बारिश

मौसम विभाग ने वेस्ट यूपी के कई जिलों में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग ने बारिश के साथ 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की आशंका भी व्यक्त की है। साथ ही आसमानी बिजली गिरने के खतरे से भी लोगों को सावधान रहने की चेतावनी दी है। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, बागपत, खेकड़ा, नजीबाबाद, बिजनौर, हस्तिनापुर, मेरठ, मोदीनगर, अमरोहा, गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़, बुलंदशहर, पीलीभीत, बरेली, रामपुर, और मुरादाबाद जिलों में बारिश के साथ आंधी चलने की संभावना है।

दिल्ली में टूटा 120 साल का रिकॉर्ड

वहीं, नोएडा-गाजियाबाद के साथ गुरुवार को दिल्ली में हुई तेज बारिश ने पिछले 120 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। गुरुवार को दिल्ली में 119.3 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई, जो 1990 के बाद मई में किसी एक दिन में हुई सर्वाधिक है। बता दें कि गुरुवार को दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में बारिश से कई जगह पेड़ गिर गए थे। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें- UP Weather Alert: यूपी के इन जिलों में आज तेज अंधड़ के साथ होगी भारी बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट, देखें लिस्ट

यह भी पढ़ें- Weather: तापमान ने तोड़ा 136 वर्ष का रिकॉर्ड, अभी दो दिन और पड़ेगी झमाझम बारिश