पश्चिम उप्र मे बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। ये बारिश दिल्ली-एनसीआर को सराबोर करेगी। इसके अलावा देश के अन्य हिस्सों में भी मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। बता दें कि पिछले 15 दिन के भीतर तीसरी बार मौसम करवट ले रहा है, जिसके कारण तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। बीते दिनों गर्मी और उमस के कारण लोग परेशान और बेहाल थे। सरदार वल्लभ भाई कृषि विवि के डाॅ. अनिल सेंगर के अनुसार, आने वाले दो दिन में बारिश होने और तापमान में गिरावट जारी रहेगी। यह किसानों के लिए लाभदायक रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार से लेकर सोमवार तक आसमान में बादल रहेंगे और तेज बारिश होने की पूरी संभावना है। रविवार यानी कल भी पश्चिम उप्र के कई जिलों में बारिश जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि अभी बारिश का मौसम सितंबर के आखिर तक बना रहेगा। उन्होंने बताया कि अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में भी बारिश की संभावना है।