6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

27 मार्च से योगी सरकार शुरु कर रही वेलनेस सेंटर, इस तकनीक से होगा इलाज

जिला अस्पताल में कल से मरीजों को मिलेगी यह सौगात।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 26 Mar 2018, 7:52 PM IST

District hospital noida

नोएडा: केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी परियोजना को अमलीजामा पहनाने के लिए राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत जिले का पहला योग वेलनेस सेंटर 27 मार्च को जिला अस्पताल में शुरू हो जाएगा। जिला अस्पताल के प्रथम तल पर स्थापित इस सेंटर में लोगों की बीमारियों का योग के जरिए इलाज होगा। इसके लिए प्रशिक्षक व सहायक प्रशिक्षक की नियुक्ति होम्योपैथिक विभाग के द्वारा संविदा पर की जाएगी।

इस सेंटर का संचालन जिलाधिकारी ब्रजेश नारायन सिंह की अध्यक्षता में गठित समिति करेगी। इसकी संचालन समिति में डीएम अध्यक्ष, सचिव ललित मोहन जौहरी जिला होम्योपैथिक अधिकारी, सीएमएस डॉ. अजेय अग्रवाल को नियुक्त किया गया है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. अजेय अग्रवाल ने बताया कि सेंटर का उद्घाटन 27 मार्च को सुबह 10 बजे होगा। इसमें मुख्य अतिथि विधायक पंकज सिंह , जिला आयुर्वेदिक अधिकारी, सीएमओ डॉ. अनुराग भार्गव, अनिल कुमार, जिला होम्योपैथिक अधिकारी ललित मोहन जौहरी मौजूद रहेंगे।

दरअसल इसकी घोषणा सरकार के द्वारा महीने के शुरु में ही की गई थी। जिसके अंतर्गत गौतमबुद्धनगर समेत प्रदेश के 41 जिलों में इन केंद्रों को खोलने की बात कही गई थी। राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत उत्तर प्रदेश राज्य आयुष सोसाइटी केंद्रों का संचालन करेगी। इन केंद्रों को खोलने के पीछे सरकार की यह मंशा है कि प्राकृतिक चिकित्सा व योग द्वारा भी मरीजों का इलाज हो।

अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ अजेय अग्रवाल ने बताया कि शासन की ओर से इस संबंध में पत्र प्राप्त हुआ था। इसके मुताबिक योग और यौगिक क्रियाओं के जरिए उपचार को बढ़ावा देने के लिए योग और प्राकृतिक चिकित्सा के लिए 41 आयुष स्वास्थ्य केंद्र खोले जाने हैं। इसके लिए आयुष विभाग भारत सरकार ने 246 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। यह केंद्र उन अस्पतालों में खुलेंगे, जो सरकारी भवनों में हैं। किराए के भवन में इन्हें नहीं खोला जाएगा। वेलनेस केंद्रों को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति, जिसके सदस्य सचिव क्षेत्रीय आयुर्वेदिक और यूनानी अधिकारी, जिला होम्योपैथिक अधिकारी रहेंगे।

उन्होंने कहा कि योग तमाम बीमारियों में लाभदायक है। योग करने से रोगों से बचा जा सकता है। कई ऐसे रोगी अस्पताल में आते हैं, जो इस बात को पूछते हैं कि यहां योग और प्राकृतिक चिकित्सा की सुविधा है या नहीं। केंद्र खुलने से रोगियों को निराश नहीं होना पड़ेगा।