
पत्नी ने पति को भरकर दिया शराब का गिलास आैर फिर...
नोएडा।आप ने अब तक महिलाआें को पति के शराब पीने पर विरोध करते देखा आैर सुना होगा।लेकिन एक महिला ने अपने पति को खुद शराब पिलार्इ।इस दौरान उसने शराब में नशीली गोली मिला।जिसके बाद पत्नी ने पति के साथ एेसी खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।जिसे सुनकर सब हैरान रह गये।वही पुलिस को पति का शव निर्माणधीन बिल्डिंग की छत पर पड़ा मिला।पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के कुछ दिन बाद ही जांच कर जो खुलासा किया उसे जानकार सब चौंक गये।पुलिस ने मृतक की पत्नी आैर प्रेमी को गिरफ्तार किया है।इतना ही नहीं आरोपी महिला पहले भी अपने प्रेमी की हत्या कर चुकी है।
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें-देवर भाभी ने उठाया ऐसा कदम, मच गई चीख-पुकार
पति की इस हरकत आ गर्इ थी तंग तो एेसा दिया अंजाम
एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि डी-107, सेक्टर-02 की एक बिल्डिंग निर्माणाधीन है।उसमें महोबा निवासी धर्मपाल और उसकी पत्नी भी काम कर रहे थे।दोनों उसी बिल्डिंग में रह रहे थे।बीती 05 अगस्त की रात में सोते समय धर्मपाल की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी।इसकी जानकारी महिला ने सुबह पुलिस को दी। इसमें उसने बताया कि उसका पति दस दिन पहले ही उसे महोबा से यहां लेकर अाया था।
जांच में खुला ये खौफनाक राज
मामले की जांच में पता चला कि धर्मपाल की पत्नी और उसके प्रेमी उस्मान ने मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया है।पूछताछ में यह भी पता चला कि मूलरूप से मुजफ्फर नगर निवासी उस्मान राणा और धर्मपाल की पत्नी के बीच प्रेम हो गया था।इसके बाद दोनों धर्मपाल को रास्ते हटाने के लिए प्लान तैयार कर लिया।जिसके बाद धर्मपाल की पत्नी ने पहले उसे शराब में नशीली गोली डाल दी।इसके बाद आरोपी महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की गला रेतकर हत्या कर दी।
प्रेमी की भी कर चुकी है हत्या
पुलिस गिरफ्त में आर्इ आरोपी महिला पहले भी जेल जा चुकी है।एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी उमा इससे पहले भी महोबा जिले के चरखारी थाने में वर्ष-2011 अपने पूर्व पति कि हत्या में एफआईआर दर्ज है।उमा का अपने ससुराल में प्रमोद नाम के युवक से प्रेम प्रसंग था।एक दिन धर्मपाल ने उन दोनों को आपत्तिजनक में देख लिया।जिसके बाद उमा ने उस पर दुष्कर्म का आरोप लगा दिया था।इसी के कुछ दिन बाद आरोपी महिला समेत पांच लोगों ने प्रमोद की हत्या कर दी।
Published on:
10 Aug 2018, 1:13 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.