ओल्मिपक में जीतना है स्वर्ण पदक -
राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने का सपना पूरा करने वाली मैरी से उनके अगले लक्ष्य के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि अभी आगे एशियाई खेल, विश्व चैंपियनशिप और फिर ओलम्पिक होने हैं। मैं इन प्रतियोगिताओं की तैयारी के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ करूंगी। मेरा ओलम्पिक में स्वर्ण पदक जीतने का सपना अभी पूरा नहीं हुआ है और मुझे यह सपना पूरा करना है। बाकी सब ईश्वर पर है कि वह मुझे इस मंजिल तक पहुंचने में कितनी मदद करता है। मुझे इसके अलावा देशवासियों के समर्थन की भी जरूरत पड़ेगी।