29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हॉकी : न्यूजीलैंड को हराकर फाइनल में पहुंची भारतीय टीम, बेल्जियम से होगी खिताबी भिड़ंत

भारतीय हॉकी टीम ने न्यूजीलैंड में मेजबान टीम को हराते हुए फाइनल का टिकट कटा लिया, जहां बेल्जियम से उसका सामना होगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 20 Jan 2018, 3:56 PM IST

hockey

नई दिल्ली। नेशनल गेम हॉकी में टौरंगा, न्यूजीलैंड से एक अच्छी खबर सामने आई है। यहां आयोजित 4-नेशन्स इन्विटेशनल टूर्नामेंट में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शनिवार को अपने अंतिम राउंड-रोबिन मैच में जीत हासिल की। ब्लेक पार्क में खेले गए इस मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 3-1 से मात दी। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। अब भारतीय हॉकी टीम का सामना रविवार को फाइनल में बेल्जियम से होगी।

अच्छी रही भारतीय टीम की शुरुआत
भारत ने इस मैच की शुरुआत अच्छी की। हरमनप्रीत सिंह ने मनदीप सिंह की ओर से मिले पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल के अवसर को हासिल करने में कोई चूक नहीं की। उन्होंने दूसरे ही मिनट में गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दी। इसके बाद, 12वें मिनट में दिलप्रीत सिंह ने गोल किया और 2-0 से भारतीय टीम को बढ़त दी।

तीसरे क्वार्टर में मेजबान टीम ने किया गोल
न्यूजीलैंड ने तीसरे क्वार्टर में अपने प्रयासों से मिले एक अवसर को भुनाते हुए गोल किया और स्कोर 2-1 किया। न्यूजीलैंड की इस कोशिश पर चौथे क्वार्टर में मनदीप सिंह (47वें मिनट) की ओर से किए गए गोल के साथ भारत ने पानी फेरते हुए 3-1 से जीत हासिल की। भारत का सामना अब रविवार को टूर्नामेंट के फाइनल में बेल्जियम से होगा।

अंडर 19 टीम ने बढ़ाया था हौसला
भारतीय हॉकी टीम का हौसला बढ़ाने के लिए भारतीय अंडर 19 क्रिकेट टीम भी पहुंची थी। पूर्व दिग्गज राहुल द्रविड़ ने भी भारतीय टीम के साथ हॉकी टीम से मुलाकात की थी। साथ ही लंबे समय बाद भारतीय गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने वापसी की है।

पहले मैच में जापान को दी थी करारी मात

भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड लीग में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली टीम इंडिया ने इस टूर्नमेंट में जापान को 6-0 से हराकर अपने अभियान की शुरुआत की थी। हालांकि दूसरे मुकाबले में उसे वर्ल्ड नंबर 3 बेल्जियम से 0-2 से हार मिली। इसके बाद आज खेले मुकाबले में भारत ने मेजबान टीम को हराकर इस टूर्नमेंट के फाइनल में अपनी जगह बना ली।

बड़ी खबरें

View All

अन्य खेल

खेल

ट्रेंडिंग