31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Asia-Oceania Judo Championships: दो खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव, भारतीय टीम ने क्वालीफायर से नाम लिया वापस

एशिया ओसियाना ओलंपिक जोड़ों में भारत के 2 खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। खिलाड़ियों के पॉजिटिव पाए जाने के बाद भारतीय जूडो टीम ने ओलंपिक क्वालीफायर से नाम वापस ले लिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 8 Apr 2021, 9:27 AM IST

Asia-Oceania Judo

Asia-Oceania Judo

नई दिल्ली। दुनियाभर में महामारी कोरोना वायरस का कहर जारी है। पिछले कुछ दिनों से कोरोना के मामले मैं तेजी देखी गई है। कोरोना के बढ़ते केस को देखते हुए कई देशों ने लॉकडाउन फिर से लगा दिया है। वहीं कहीं देश कोरोना वायरस से जुड़े नियम कड़े कर दिए है। कोरोना वायरस का असर खेल जगत में भी देखने को मिल रहा। सुरक्षा का पूरा ध्यान रखने के बावजूद खिलाड़ी एक के बाद एक पॉजिटिव हो रहे हैं। खिलाड़ियों के पॉजिटिव होने के बाद कई टीमों ने टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया है। एशिया ओसियाना ओलंपिक जोड़ों में भारत के 2 खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। खिलाड़ियों के पॉजिटिव पाए जाने के बाद भारतीय जूडो टीम ने ओलंपिक क्वालीफायर से नाम वापस ले लिया है।

भारतीय टीम का ओलंपिक क्वालीफायर से नाम लिया वापस
खिलाड़ियों सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भारत की 15 सदस्यीय जूडो टीम को किर्गिस्तान के बिशकेक में चल रहे एशिया-ओसियाना ओलंपिक क्वालीफायर से बाहर हो गई। टूर्नामेंट की शुरुआत से ठीक पहले उसके दो खिलाड़ी अजय यादव (73 किग्रा) और रितु (52 किग्रा) कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए। हालांकि, दोनों में ही लक्षण नजर नहीं आ रहे हैं। सभी 15 जुडोका और चार कोच किर्गिस्तान पहुंचने के बाद हुए पहले टेस्ट में निगेटिव पाए गए थे। भारत का पूरा 16 सदस्यीय दल अभी बिशकेक में एक होटल में आइसोलेशन में है। यह पहला मौका है जब इस घातक संक्रमण में कारण भारतीय टीम का ओलंपिक क्वालीफायर अभियान पटरी से उतर गया।

यह भी पढ़ें : सचिन तेंदुलकर ने 15 साल की उम्र में बनाया था अपना पहला CV, जानिए सीवी की दिलचस्प बातें

BAI ने घरेलू टूर्नामेंट किए स्थगित, रूस ओपन और इंडोनेशिया मास्टर्स रद्द
भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) ने देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए अप्रैल और मई में होने वाले सभी घरेलू टूर्नामेंटों को स्थगित करने का फैसला किया है। वहीं, बैडमिंटन विश्व महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) ने कहा कि कोविड-19 से जुड़ी पाबंदियों के कारण दो सुपर 100 बैडमिंटन टूर्नामेंटों रूस ओपन 2021 और इंडोनेशिया मास्टर्स को रद्द कर दिया गया है। वहीं, बीडब्ल्यूएफ ने बयान में कहा कि कोविड-19 पाबंदियों और समस्याओं के कारण स्थानीय आयोजकों के पास टूर्नामेंट रद्द करने के अलावा कोई और विकल्प नहीं था। उन्होंने कहा कि रूस के राष्ट्रीय बैडमिंटन महासंघ और बैडमिंटन इंडोनेशिया से सलाह मशविरे और बीडब्ल्यूएफ की सहमति से यह फैसला किया गया। आपको बता दे कि रूस ओपन 20 से 25 जुलाई तक व्लादिवोस्तोक में खेला जाना था।