एशियन गेम्स में भारतीय शूटर्स बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। 5वें दिन भारत की पुरुष टीम ने 10 मीटर एयर पिस्टल टीम ने स्वर्ण पदक पर निशाना लगाया है। सरबजोत सिंह, शिवा नरवाल और अर्जुन सिंह चीमा कांटे मुकाबले में चीन की पुरुष टीम को 1 अंक से हराकर गोल्ड मेडल पर कब्जा किया है। इस मुकाबले में भारत ने 1734 अंक हासिल किए हैं तो चीन ने 1733 अंकों के साथ सिल्वर मेडल पर संतोष करना पड़ा है। वहीं, वियतनाम ने 1730 अंकों के साथ ब्रांज मेडल जीता है।