29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Asian Games 2023 : शूटिंग में सिल्‍वर के बाद गोल्‍ड पर निशाना, भारत की झोली में 16वां पदक

Asian Games 2023 : भारतीय महिला शूटर सिफ्ट कौर समरा, आशी चौकसे और मानिनी कौशिक ने एशियाई खेल 2023 के चौथे दिन बुधवार को भारत की झोली में एक और रजत पदक डाला है। इस सिल्‍वर मेडल के साथ भारत के कुल पदकों की संख्‍या अब 15 हो गई है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 27 Sep 2023, 9:21 AM IST

asian-games-2023.jpg

शूटिंग में सिल्‍वर के बाद गोल्‍ड पर साधा निशाना, भारत की झोली में आया 16वां पदक।

Asian Games 2023 : भारतीय निशानेबाज सिफ्ट कौर समरा, आशी चौकसे और मानिनी कौशिक ने एशियाई खेल 2023 के चौथे दिन भारत की झोली में एक और पदक डाला। इन तीनों ने बुधवार 27 सितंबर को 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन प्रतिस्पर्धा में रजत पदक अपने नाम किया है। उन्होंने क्वालिफिकेशन में कुल 1764 अंक हासिल करते हुए पोडियम पर दूसरा स्थान हासिल किया है। वहीं, भारत की मनु भाकर, ईशा सिंह और रिदम सांगवान ने महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है। यह भारत का एश‍ियन गेम्स 2023 में चौथा गोल्ड है। इस गोल्‍ड के साथ भारत के पास कुल 16 पदक हो गए हैं।


मेजबान चीन ने कुल 1773 अंकों के साथ स्वर्ण पदक पर कब्‍जा जमाया है। जबकि दक्षिण कोरिया ने 1756 के कुल स्कोर के साथ कांस्य पदक जीता है। समरा और चौकसे ने क्रमशः दूसरे और छठे स्थान पर रहकर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। जबकि कौशिक व्यक्तिगत स्पर्धा में बाहर हो गईं। समरा ने क्वालीफाइंग के लिए संयुक्त नया एशियाई रेकॉर्ड बनाने के लिए कुल 594 का स्कोर किया। इस सिल्‍वर मेडल के साथ भारत के कुल पदकों की संख्‍या अब 15 हो गई है।

बड़ी खबरें

View All

अन्य खेल

खेल

ट्रेंडिंग