गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों की रजत पदक विजेता भारत की अनुभवी एथलीट सीमा पुनिया ने महिलाओं की Chakka फेंक स्पर्धा में कांस्य पदक जीत लिया। 35 साल की सीमा ने जीबीके मेन स्टेडियम में खेले गए फाइनल में तीसरे प्रयास में 62.26 मीटर की दूरी फेंक कर तीसरा स्थान हासिल किया। सीमा ने अपने पहले प्रयास में 58.51 मीटर की दूरी फेंकी, लेकिन दूसरा प्रयास में उनका फाउल रहा। चौथे प्रयास में उन्होंने 61.28 मीटर की दूरी फेंकी जबकि पांचवां प्रयास फाउल रहा।