उप-मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी-
उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर बताया, "दिल्ली के खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर। कैबिनेट ने फैसला किया है कि वह ओलम्पिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को तीन करोड़ रुपये ईनाम के तौर पर देगी। वहीं रजत पदक जीतने वालों को दो करोड़ तो वहीं कांस्य जीतने वालों को एक करोड़ रुपये दिए जाएंगे।" उप मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले कुछ सालों में प्रदेश के खिलाड़ियों का अंतर्राष्ट्रीय स्टार पर प्रदर्शन शानदार रहा है ऐसे में उनका मनोबल बढ़ाना जरुरी है। सिसोदिया ने यह भी जानकारी दी की कोच की इनाम राशि को भी बढ़ाया गया है।