
रिंग में मात्र 36 मिनट बिताने के 1800 करोड़ रुपए ले गया यह बॉक्सर, इसकी कुल संपत्ति जानकार उड़ जाएंगे होश
नई दिल्ली। अमेरिका के प्रोफेशनल दिग्गज बॉक्सर फ्लॉयड मेवेदर को फोर्ब्स की 2018 की सबसे आधिक कमाई करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में पहला स्थान मिला है। मेवेदर पिछले 7 सालों में 4 बार इस लिस्ट में पहला स्थान पा चुके हैं। इस साल मेवेदर ने केवल एक मुकाबला खेला है जिसके लिए उन्हें करीबन 1800 करोड़ रुपए मिले थे। उनका यह मुकाबला मिक्स्ड मार्सल आर्ट्स टूर्नामेंट ‘यूएफसी’ के चैंपियन कॉनर मैकग्रेगॉर से हुआ था। यह मुकाबला केवल 36 मिनट चला था, जिसमे मेवेदर ने जीत हासिल की थी। मेवेदर को इस मुकाबले के लिए उनके प्रतिद्वंदी मैकग्रेगॉर से 3 गुना ज्यादा पैसे मिले थे।
इतनी है कुल संपत्ति
इस मुकाबले की कमाई के चलते मेवेदर की अपने कैरियर में कमाई का आंकड़ा 100 करोड़ डॉलर के पार हो चुका है। अगर रुपए में बात की जाए तो लगभग 6700 करोड़ रुपए। मेवेदर से पहले ऐसा केवल दो खिलाड़ी ही करने में कामयाब रहे हैं। दोनों ही खिलाड़ी मेवेदर की तरह अमेरिकी ही हैं। बास्केटबॉल लीजेंड माइकल जॉर्डन और गोल्फ के सरताज टाइगर वुड्स भी अपने कैरियर में 100 करोड़ डॉलर का आंकड़ा पार कर चुके हैं। मेवेदर ने अभी तक कुल 49 मैच खेले हैं, जिसमे उन्होंने एक भी मैच नहीं हारा है।
फोर्ब्स ने जारी की थी सबसे महंगे खिलाड़ियों की सूची
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली फोर्ब्स द्वारा जारी की गई सबसे महंगे खिलाड़ियों की सूची में शीर्ष-100 में इकलौते भारतीय हैं। इस सूची में पहला नाम अमेरिका के पेशेवर मुक्केबाज फ्लोयड मेवेदर का है। फोर्ब्स ने बुधवार को विश्व से सबसे महंगे खिलाड़ियों की सूची जारी की है। इस सूची में कोहली का नंबर-83 है। उनकी अनुमानित आय 2.4 करोड़ डालर बताई गई है जिसमें से 20 करोड़ विज्ञापनों से और बाकी उनके वेतन से आई है। पिछले साल कोहली इस सूची में 2.2 करोड़ डालर के साथ 89वें स्थान पर थे। सूची में पहला स्थान हासिल करने वाले मेवेदर की अनुमानित आए 28.5 करोड़ डालर है जो अर्जेटीना के स्टार फुटबाल खिलाड़ी लियोनेल मेसी की आय से दोगुनी है। मेसी की आय 11.1 करोड़ डालर है। इस सूची में अमेरिका के एनएफएल, एनबीए और एमएलबी के खिलाड़ियों को दबदबा है। इस सूची में कोई भी महिला खिलाड़ी नहीं है।
टॉप -5 में शामिल है ये दिग्गज
इस साल भी पहले नंबर पर काबिज अमरिकन बॉक्सर मेवेदर हैं। जबकि दूसरे नंबर अर्जेंटीना के फुटबॉलर लियोनेल मेसी हैं। मेसी की सालाना कमाई 744.2 करोड़ रुपए है। फुटबॉल के मैदान पर मेसी को कड़ी टक्कर देने वाले पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो 724.2 करोड़ रुपए के साथ तीसरे नंबर पर हैं। वहीं मेवेदर से फाइट हारने वाले मिक्स्ड मार्शल ऑर्ट्स चैंपियन मेकग्रेगर चौथे नंबर पर हैं। लिस्ट में पांचवें स्थान पर ब्राजील के फुटबॉलर नेमार जूनियर हैं।
Published on:
07 Jun 2018 07:57 am

बड़ी खबरें
View Allअन्य खेल
खेल
ट्रेंडिंग
