25 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Asian Games 2026: भारत के कल 5 मेडल कन्फर्म, जानें कौन-कौन से इवेंट में कितने बजे उतरेंगे भारतीय एथलीट

India Asian Games 2026 Medal event for September 26: भारत के लिए शनिवार 26 सितंबर का दिन बेहद खास होने वाला है। भारतीय एथलीट्स के पांच मेडल कन्‍फर्म हैं। इनके साथ भारत कुल 18 मेडल इवेंट होंगे। आइये टाइमिंग के साथ एक नजर शेड्यूल पर डालते हैं।
2 min read
Google source verification

भारत

•

image

lokesh verma

•

Sep 25, 2026

India Asian Games 2026 schedule for September 26

भारतीय कबड्डी टीम। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/India_AllSports)

India Asian Games 2026 schedule for September 26 Medal event: एशियन गेम्‍स 2026 में भारत शनिवार 26 सितंबर को मेडल टेबल में लंबी छलांग लगा सकता है। कबड्डी समेत कुल पांच इवेंट में भारत मेडल कन्फर्म हैं। इसके अलावा एथलेटिक्स, शूटिंग, कैनो स्प्रिंट, स्क्वैश, आर्चरी, बॉक्सिंग, फेंसिंग, सर्फिंग, टेबल टेनिस, हॉकी और ईस्पोर्ट्स में क्वालिफिकेशन राउंड, नॉकआउट मुकाबले और ग्रुप-स्टेज मैच भी होंगे। जहां भारत की झोली में कई और मेडल भी आ सकते हैं। भारतीय एथलीट कल कौन-कौन से मेडल इवेंट में कितने बजे उतरेंगे आइये आपको भी बताते हैं।

कबड्डी में दो सिल्‍वर पक्‍के, लेकिन फैंस को गोल्‍ड की उम्‍मीद

भारत शनिवार को कबड्डी में दो बड़े मेडल इवेंट में हिस्‍सा लेगा। जहां उसके दो सिल्‍वर पक्‍के हैं। हालांकि भारत से इन दोनों इवेंट में गोल्‍ड मेडल की उम्‍मीद है। भारतीय समयानुसार, सुबह 9:30 बजे भारतीय महिला टीम ईरान के खिलाफ गोल्ड मेडल मैच खेलेगी, जबकि पुरुष टीम दोपहर 2:30 बजे से गोल्ड मेडल मैच खेलेगी, जिसमें विपक्षी टीम अभी कन्‍फर्म नहीं है।

एशियन गेम्स 2026: 26 सितंबर को भारत का पूरा शेड्यूल

समय (IST)खेलइवेंट/स्टेजभारतीय खिलाड़ी/मुकाबलास्थिति
4:00 AMएथलेटिक्सपुरुष मैराथन फाइनलसावन बरवाल, कार्तिक करकेरापदक स्पर्धा
6:15 AMशूटिंगमहिला 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन क्वालिफिकेशन व टीम फाइनलआशी चौकसे, तिलोत्तमा सेन, विदार्सा कोचलुमकल विनोदटीम पदक स्पर्धा; व्यक्तिगत फाइनल क्वालिफिकेशन पर निर्भर
6:30 AMकैनो स्प्रिंटपुरुष कयाक सिंगल 500 मीटर सेमीफाइनलहर्षवर्धन सिंह शक्तावतफाइनल के लिए क्वालिफिकेशन जरूरी
6:50 AMकैनो स्प्रिंटमिक्स्ड कयाक डबल 500 मीटर सेमीफाइनलपार्वती गीता / प्रसन्न कुमार चेम्पाडियिल सत्यप्रकाशफाइनल के लिए क्वालिफिकेशन जरूरी
8:10 AMएथलेटिक्समहिला लॉन्ग जंप क्वालिफिकेशनशैली सिंह (ग्रुप A), एंसी सोजन (ग्रुप B)फाइनल के लिए क्वालिफिकेशन जरूरी
8:20 AMकैनो स्प्रिंटमिक्स्ड कैनो डबल 500 मीटर फाइनलराजू रावत / नेहा देवी लीचोनबामपदक स्पर्धा
8:30 AMस्क्वैशमिक्स्ड डबल्स सेमीफाइनलजोशना चिनप्पा / वेलावन सेंथिलकुमार vs ली का यी / टैंग मिंग होंग (हांगकांग)कांस्य पदक पक्का
9:30 AMकबड्डीमहिला टीम गोल्ड मेडल मैचभारत vs ईरानगोल्ड मेडल मैच
10:30 AMस्क्वैशमहिला सिंगल्स सेमीफाइनलअनाहत सिंह vs सातोमी वातानाबे (जापान)कांस्य पदक पक्का
11:15 AMस्क्वैशपुरुष सिंगल्स सेमीफाइनलअभय सिंह vs मुहम्मद इरफान (पाकिस्तान)कांस्य पदक पक्का
2:30 PMकबड्डीपुरुष टीम गोल्ड मेडल मैचभारत vs प्रतिद्वंद्वी तय होना बाकीगोल्ड मेडल मैच
4:04 PMएथलेटिक्समहिला 100 मीटर हर्डल्स राउंड-1, हीट 1ज्योति याराजीफाइनल के लिए क्वालिफिकेशन जरूरी
4:12 PMएथलेटिक्समहिला 100 मीटर हर्डल्स राउंड-1, हीट 2नंदिनी कोंगनफाइनल के लिए क्वालिफिकेशन जरूरी
4:30 PMएथलेटिक्सपुरुष शॉटपुट फाइनलतजिंदरपाल सिंह तूर, करनवीर सिंहपदक स्पर्धा
5:05 PMएथलेटिक्सपुरुष ट्रिपल जंप फाइनलप्रवीण चित्रवेल, कार्तिक उन्नीकृष्णनपदक स्पर्धा
5:21 PMएथलेटिक्सपुरुष 1500 मीटर राउंड-1, हीट 1यूनुस शाहफाइनल के लिए क्वालिफिकेशन जरूरी
5:31 PMएथलेटिक्सपुरुष 1500 मीटर राउंड-1, हीट 2गुलवीर सिंहफाइनल के लिए क्वालिफिकेशन जरूरी
6:45 PMएथलेटिक्समहिला 1500 मीटर फाइनलपूजा, पारुल चौधरीपदक स्पर्धा