27 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारतीय तीरंदाजों ने Asian Games में रचा इतिहास, कंपाउंड मिक्स्ड टीम ने वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ क्वार्टरफाइनल में बनाई जगह

Indian Archery, Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय तीरंदाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रिकर्व और कंपाउंड मिक्स्ड टीम इवेंट में जीत दर्ज की। तनिपर्थी चिकिता और साहिल राजेश जाधव ने एशियन गेम्स रिकॉर्ड तोड़ते हुए विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की।
2 min read
Google source verification
Sahil Jadhav & Chikitha Taniparthi

साहिल और चिकिता (फोटो- Asian Games 2026 X)

Asian Games Record in Archery: एशियन गेम्स में भारतीय तीरंदाजों ने शानदार आगाज किया है। रविवार को कंपाउंड मिक्स्ड टीम मंगोलिया के खिलाफ एशियन गेम्स रिकॉर्ड तोड़ दिया और विश्व रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। तनिपर्थी चिकिता और साहिल राजेश जाधव ने मंगोलिया के खिलाफ 160 का स्कोर किया, जो वर्ल्ड रिकॉर्ड भी है। भारतीय जोड़ी ने यह मुकाबला 160-146 से जीतकर क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कर ली। इससे पहले दोनों तीरंदाजों ने क्वालीफिकेशन राउंड में भी शानदार प्रदर्शन किया था।

क्वालीफिकेशन राउंड में तनिपर्थी चिकिता (Chikita Taniparthi) और साहिल राजेश जाधव (Sahil Rajesh Jadhav) ने 1440 में से 1414 अंक हासिल कर एशियन रिकॉर्ड बनाया था। अब क्वार्टरफाइनल में भारतीय कंपाउंड मिक्स्ड टीम का सामना कजाकिस्तान से होगा।

चिकिता तनिपर्थी और साहिल राजेश जाधव की जोड़ी ने मंगोलिया के खिलाफ पहले सेट में 40 का स्कोर किया, तो दूसरे सेट में भी उन्होंने पूरे 40 अंक बटोरे। तीसरे सेट में भी उनका प्रदर्शन ऐसा ही रहा और चौथे सेट में भी उन्होंने 40 अंक बटोरे। वहीं, मंगोलिया के तीरंदाजों ने पहले सेट में 35, दूसरे सेट में 37, तीसरे सेट में 39 और चौथे सेट में 35 का स्कोर किया और कुल 146 अंक हासिल किए और टूर्नामेंट से बाहर हो गई।

सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि भारतीय तीरंदाजों का पहले सेट में हर तीर X पर लगा। दूसरे गेम में तीन तीर एक्स लगे, जबकि तीसरे और चौथे सेट में एक-एक तीर X पर लगे थे। हालांकि, इस दौरान सभी तीर कम से कम 10 अंक हासिल करने में सफल रहे। दूसरी ओर, मंगोलिया के तीरंदाजों ने 16 तीर में से सिर्फ दो तीर को ही X पर निशाना लगा पाए। आपको बता दें कि भारतीय टीम का सामना अब कजाकिस्तान से होगा, जिसने चीनी ताइपे को 160-156 के स्कोर से हराया था।

इन टीमों ने भी किया शानदार प्रदर्शन

कंपाउंड मिक्स्ड टीम के अलावा पुरुष और महिला कंपाउंड टीमों के साथ मिक्स्ड रिकर्व टीमों ने भी सेमीफाइनल में जगह बना ली है। धीरज बोम्मादेवरा और कुमकुम अनिल मोहोड़ की रिकर्व मिक्स्ड जोड़ी ने शानदार फॉर्म जारी रखते हुए वियतनाम को 6-0 से हराया।