25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Sports / Other Sports / ASIAN GAMES: बिटिया ने जीता पदक तो छलकते आसुओं से बोले पिता- चोटिल थी फिर भी खेली और जीती

ASIAN GAMES: बिटिया ने जीता पदक तो छलकते आसुओं से बोले पिता- चोटिल थी फिर भी खेली और जीती

दिव्या के पिता सूरज ने बेटी के पदक जीतने के बाद कहा है कि उनकी बेटी ने चोटिल होने के बावजूद पदक जीता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 22 Aug 2018, 11:22 AM IST

DIVYA KAKRAN

ASIAN GAMES: बिटिया ने जीता पदक तो छलकते आसुओं से बोले पिता- चोटिल थी फिर भी खेली और जीती

नई दिल्ली। एशिया के 45 देशों के बीच जारी खेल प्रतिस्पर्धाओं के महासंग्राम में भारतीय दल को एक और पदक मिल गया है। इस पदक के साथ ही भारत के पदकों की संख्या दोहरे संख्या में पहुंच चुकी है। भारत को दसवां पदक कुश्ती से मिला। बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट के कुश्ती मुकाबलों के पहले दो दिन दो स्वर्ण पदक जीतने के बाद 18वें एशियाई खेलों के तीसरे दिन मंगलवार को कुश्ती में भारत के पदक अभियान को बरकरार रखते हुये दिव्या काकरान ने 68 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीत लिया। अपने पहले ही एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली भारत की महिला पहलवान दिव्या काकरान के पिता अपनी बेटी की सफलता से बेहद खुश हैं। दिव्या के पिता सूरज ने बेटी के पदक जीतने के बाद कहा है कि उनकी बेटी ने चोटिल होने के बावजूद पदक जीता है।


रेपचेज में जीता ब्रॉन्ज-
दिव्या ने कांस्य पदक के मैच में चीनी ताइपे की चेन वेनलिंग को 10-0 से तकनीकी दक्षता के आधार पर मुकाबल जीत अपने पहले ही एशियाई खेलों में पदक जीता। दिव्या को मंगोलिया की पहलवान तुमेनटसेटसेग शारखु ने क्वार्टर फाइनल में 11-1 से मात दी थी। क्वार्टर फाइनल में हार के बाद दिव्या का स्वर्ण जीतने का सपना टूट गया था, लेकिन उन्हें कांस्य पदक का मैच खेलने का मौका मिला जहां उन्होंने बाजी मारी। दिव्या ने इस मौके को पूरी तरह से भुनाया और भारत की झोली में पदक डाला।


खुशी ही खुशी दे रहा है भगवान: दिव्या के पिता-
दिव्या के पदक जीतने के कुछ देर बाद उनके पिता सूरज पहलवान ने आईएएनएस से फोन पर कहा, "बहुत खुश हैं। जूनियर एशियन चैम्पियनशिप में भी दिव्या ने पदक जीता था। उससे पहले राष्ट्रमंडल खेलों में भी दिव्या पदक जीत कर आई थी और अब एशियाई खेलों में भी उसने पदक जीत लिया। हमें तो खुशी ही खुशी दे रहा है भगवान।" सूरज ने कहा कि दिव्या से एक दिन पहले बात हुई थी उसने कहा था कि उसे चोट की परवाह नहीं है। उसके दिमाग में था कि यह खेल चार साल में एक बार आते हैं इसलिए वह इसका पूरा फायदा उठाना चाहती थी।


चोटिल दिव्या ने बढ़ाया मान-
सूरज ने कहा, "असल में उसे चोट भी लगी थी इसलिए हमें चिंता भी हो रही थी कि पता नहीं क्या होगा। उसके बाद सुशील कुमार और साक्षी मलिक जैसे खिलाड़ी हार गए थे तो हमें लगा पता नहीं क्या होगा। तब दिव्या ने कहा था कि पापा मैं अपनी तरफ से पूरी कोशिश करूंगी। उसे चोट भी लगी थी, लेकिन फिर भी मैच खेला कह रही थी कि चार साल में एक बार मौका मिलता है जैसा भी होगा खेलूंगी। इलाज तो मैं कराती रहूंगी।" दिव्या ने इसी साल आस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में आयोजित किए गए राष्ट्रमंडल खेलों में भी कांस्य पदक पर कब्जा जमाया था। दिव्या ने इसी साल भारत केसरी दंगल में दिग्गज पहलवान गीता फोगाट को मात दी थी।