3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

women hockey : एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में दक्षिण कोरिया से भिड़ेगी भारतीय टीम

अनुभवी डिफेंडर सुनीता लाकड़ा के नेतृत्व में टीम ने अपने पिछले तीन मुकाबलों में जापान को 4-1 से, चीन को 3-1 से और मलेशिया को 3-2 से मात दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 18 May 2018, 5:06 PM IST

womens hockey

women hockey : एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में दक्षिण कोरिया से भिड़ेगी भारतीय टीम

नई दिल्ली। एशियाई चैंपियंस ट्राफी में गत चैंपियन भारतीय महिला हॉकी टीम शनिवार को अपने आखिरी मैच में मेजबान दक्षिण कोरिया से भिड़ेगी। अनुभवी डिफेंडर सुनीता लाकड़ा के नेतृत्व में टीम ने अपने पिछले तीन मुकाबलों में जापान को 4-1 से, चीन को 3-1 से और मलेशिया को 3-2 से मात दी है।

विश्व रैंकिंग में नौंवें नंबर की टीम दक्षिण कोरिया के खिलाफ उसके घरेलू मैदान पर मुकाबला करना भारत के लिए चुनौतीपूर्ण होगा। हालांकि यह मुकाबला रविवार को मेजबान देश के खिलाफ होने वाले फाइनल मैच के लिहाज से भारत के लिए खुद को तैयार करने का मौका होगा। दक्षिण कोरिया ने अपने तीन मुकाबलों में मलेशिया को 3-1 से, चीन को 3-1 से हराया था और जापान के खिलाफ 1-1 से ड्रा खेला था।

भारतीय कोच शुअर्ड मरिन ने मैच की पूर्व संध्या पर संवाददाता सम्मेलन में कहा, "कोरिया एक अच्छी टीम है लेकिन हमारे खिलाड़ियों ने भी टूर्नामेंट में काफी आत्मविश्वास के साथ खेला है। हम इस बात को लेकर चिंतित नहीं है कि यह उनका घरेलू मैदान है बल्कि हम अपने खेल पर ध्यान देना चाहते हैं और इसी लय को आगे भी बरकरार रखना चाहते हैं।" उन्होंने कहा कि भारत को यह सुनिश्चित करना होगा कि वह दक्षिण कोरिया जैसी टीमों के खिलाफ गलती न करें।

उन्होंने कहा, "कोरिया जैसी टीम के खिलाफ होने वाला मैच हमारे लिए काफी अहम है। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हमारी तरफ से कोई गलती न हो। इसके अलावा जगह बनाने के लिए हमें बाल को जल्दी से दूसरों को पास करने की जरूरत है।" कोच ने कहा, " उस टीम के खिलाफ खेलना कभी आसान नहीं होता है जो अपने सर्कल में 11 खिलाड़ियों के साथ खेलती है। मैच को हमें अपने पक्ष में करने के लिए, यह जरूरी है कि हम अधिक से अधिक पेनल्टी कार्नर हासिल करें और आसान मौकों को हाथ न जाने दें।" मरिन ने कहा, "इस मैच से हमें यह समझने को मिलेगा कि वे कैसे खेलते हैं और फाइनल से पहले हमें क्या बदलाव करने की जरूरत है।"