मैरी ने एक बयान में कहा, 'भारतीय टीम भले ही दुनिया की नंबर 2 टीम के खिलाफ जीत दर्ज नहीं कर सकी, लेकिनउसने अर्जेंटीना के मैदानों पर उसके खिलाफ खेलते हुए जो शैली और आत्मविश्वास दिखाया वो मैंने पहले कभी नहीं देखा। रियो ओलंपिक से पहले भारतीय महिला टीम के साथ गोलकीपिंग कोच के रूप में काम करने वाली मैरी ने कहा कि रानी की अगुवाई वाली टीम को अपने खेल को बेहतर बनाने पर ध्यान देना चाहिए और जुलाई में होने वाले ओलंपिक खेलों से पहले के हफ्तों में आत्मविश्वास बनाए रखना चाहिए।