पाठक अभी जेल में बंद हैं
मौजूदा समय में, राज्य का भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो(एसीबी) मामले की जांच कर रहा है।एसीबी के आरोपपत्र में चार आरोपियों के नाम थे, जिनमें से तीन आरोपियों -पूर्व खेल निदेशक पी.सी.मिश्रा, आयोजन समिति सचिव एस.एम. हाशमी और तत्कालीन खेलों के कोषाध्यक्ष मधुकांत पाठक- को जेल भेज दिया गया था। मौजूदा समय में, मिश्रा और हाशमी जमानत पर बाहर हैं, जबकि पाठक अभी भी जेल में बंद हैं।इस मामले में झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष आर.के. आनंद के खिलाफ भी जांच चल रही है।