3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Kabaddi, India vs Pakistan: भारत ने पाकिस्तान को आसानी से चटाई धूल

Kabaddi Masters Dubai, India vs Pakistan Score: कबड्डी दुबई मास्टर्स 2018 में 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं- इंडिया, पाकिस्तान, केन्या, ईरान, साउथ कोरिया और अर्जेंटीना।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 23 Jun 2018, 9:50 AM IST

Kabaddi Masters Dubai, India vs Pakistan

Kabaddi, India vs Pakistan: भारत ने पाकिस्तान को आसानी से चटाई धूल

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान खेल के मैदान पर जब भी भिड़ते हैं, निराश नहीं करते। शुक्रवार को भी ऐसा ही हुआ जब भारत ने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को दुबई में कबड्डी मास्टर्स के पहले मैच में धूल चटा दी। इस मैच के हीरो रहे भारतीय ऐस रेडर अजय ठाकुर, जिन्होंने अकेले दम पर मैच मैच भारत की झोली में डाल दिया। इस टूर्नामेंट को जीतने के लिए भारत सबसे प्रबल दावेदार है। पहले मैच के दौरान भारतीय खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर और बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन भी स्टेडियम में मौजूद थे।


भारतीय रेडरों का रहा जलवा
भारतीय रेडरों ने तेज शुरुआत करते हुए लगातार सभी रेडों में अंक अर्जित किए। दूसरी ओर पाकिस्तान के रेडर मैच में बेजान नजर आ रहे थे और अंक अर्जित करने में नाकमयाब रहे। विश्व विजेता भारतीय टीम ने देखते ही देखते पाकिस्तान के रेडरों पर 15-9 की बड़ी बढ़त बना ली। पिछले विश्व कप के सबसे सफल रेडर और भारतीय टीम के कप्तान अजय ठाकुर ने सबसे अधिक रेडिंग अंक अर्जित किए।


डिफेन्स में भी भारी पड़ी भारतीय टीम
डिफेन्स में भी भारत के सामने पाकिस्तान कमजोर ही रहा। भारत ने 12 टैकल अंक अर्जित किए। पाकिस्तान अपने विपक्षियों के करीब भी नहीं पहुंच सकी। पाकिस्तान की टीम 2 बार ऑल आउट हुई। मैच के अंत में भारत ने अजय ठाकुर और रोहित कुमार की अच्छी रेडिंग के साथ लगातार टैकल पॉइंट अर्जित कर मैच 36-20 से जीत लिया। भारत ने पहले हाफ में 22-9 की बढ़त ले ली थी। भारत का दूसरा मुकाबला अब केन्या से होगा।


मैच के हीरो रहे अजय ठाकुर
हिमाचल प्रदेश के जन्मे अजय ठाकुर भारतीय टीम के कप्तान भी हैं और सबसे सफल रेडर भी हैं। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 अंक अर्जित किए जोकि मैच में सर्वाधिक थे। अजय ने 8 रेडिंग अंक और 2 अंक टैकल में अर्जित किए थे। अजय के अलावा इस मैच में रोहित कुमार ने भी जानदार प्रदर्शन किया। पाकिस्तान के खिलाफ महत्वपूर्ण मैच में भारत के एक और स्टार राहुल चौधरी फ्लॉप रहे वहीं प्रो-कबड्डी के सबसे महंगे खिलाड़ी मोनू गोयत को टीम में जगह नहीं मिली। सुरेंदर नाड़ा और सुरजीत ने डिफेन्स में अच्छा प्रदर्शन किया।