7 भारतीय पुरुष मुक्केबाज सेमिफाइनल में
गोल्ड कोस्ट खेलों में भारतीय पुरुष मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 मेडल पक्के कर लिए हैं। भारत को अलग-अलग वर्गो में मंगलवार को पांच मुकाबले खेलने थे और उसे पांचों में जीत मिली है। भारत के नमन, अमित, हुसामुद्दीन मोहम्मद, मनोज कुमार, और सतीश कुमार ने अपने-अपने वर्ग के क्वार्टर फाइनल मैचों में जीत हासिल करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया और अपने पदक पक्के किए। गौरव सोलंकी और विकास कृष्णन ने बुधवार को अपने-अपने मुकाबले जीत भारत के मुक्केबाजी में दो और मेडल पक्के किए हैं।