3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Asian Games: पीवी सिंधु ने कल फाइनल में पहुंच रचा था इतिहास, जानिए कब और कहां देखें खिताबी मुकाबला

भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पी वी सिंधु ने सेमीफाइनल मुकाबले में अपनी पुरानी प्रतिद्वंद्वी जापान की अकाने यामागुची को मात देकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई, जहां उनका सामना चीनी ताइपे की ताइ जु यिंग से होगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 28 Aug 2018, 11:27 AM IST

पी वी सिंधु

Asian Games: पीवी सिंधु ने कल फाइनल में पहुंच रचा था इतिहास, जानिए कब और कहां देखें खिताबी मुकाबला

नई दिल्ली। भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पी वी सिंधु ने सोमवार को 18वें एशियाई खेलों में महिला एकल स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। सिंधु एशियाई खेलों के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। इससे पहले भारत ने 1982 एशियाई खेलों में पुरुष एकल में सय्यद मोदी का कांस्य पदक जीता था। सिंधु ने सेमीफाइनल मुकाबले में अपनी पुरानी प्रतिद्वंद्वी जापान की अकाने यामागुची को मात देकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई, जहां उनका सामना चीनी ताइपे की ताइ जु यिंग से होगा। आपको बता दें कि भारत की दूसरी शीर्ष महिला बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल सेमीफइनल मुकाबले में वर्ल्ड नंबर-1 खिलाड़ी चीनी ताइपे की ताइ जु यिंग से हार गईं थी लेकिन उन्होंने ऐतिहासिक कांस्य पदक भारत की झोली में डाला।


इस समय, इस चैनल पर देखें फाइनल-
भारत की पीवी सिंधु और चीनी ताइपे की ताइ जु यिंग के बीच फाइनल मुकाबला आज यानी 28 अगस्त को दोपहर 12 बजे से खेला जाना है। यह मैच आप सभी टीवी पर सोनी ESPN, सोनी ESPN HD, सोनी TEN 3 और सोनी TEN 3 HD पर लाइव देख सकते हैं।


सिंधु-यिंग के पूर्व मुकाबले-
सिंधु और यिंग के बीच कुल 12 मुकाबले खेले जा चुके हैं जिसमे सिंधु ने 3 और यिंग ने 9 मुकाबले जीते हैं। पिछले 5 मुकाबलों में सिंधु जीतने में नाकाम रही हैं ऐसे में सिंधु को यह मैच जीतने के लिए अप्रत्यासित खेल दिखाना होगा। सिंधु पिछले कई बड़े टूर्नामेंट में फाइनल मैच गंवा चुकी हैं इसलिए उनपर इसका दबाव भी होगा।

सेमीफाइनल में मिली थी आसान जीत-
भारतीय खिलाड़ी सिंधु ने एक घंटे और पांच मिनट तक चले मुकाबले में वर्ल्ड नम्बर-2 यामागुची को 21-17, 15-21, 21-10 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। पहले ही गेम से ही दोनों के बीच बराबरी की टक्कर देखी गई। दूसरे गेम में भी दोनों को बराबरी का संघर्ष करते देखा गया। हालांकि, अपने कद का फायदा उठाते हुए सिंधु बढ़त हासिल करने की कोशिश कर रही थी। जापान की खिलाड़ी ने वापसी की और सिंधु पर दबाव बनाते हुए 12-10 की बढ़त हासिल कर ली और 22 मिनट में सिंधु को 21-15 से हराकर दूसरे गेम जीतकर 1-1 से बराबरी कर ली। सिंधु ने तीसरे गेम में यामागुची पर अपना दबाव बनाने की कोशिश करते हुए 9-4 की बढ़त बनाई। जापानी खिलाड़ी के खिलाफ इस बढ़त को बनाए रखते हुए सिंधु ने तीसरा गेम 21-10 से जीता।