3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारतीय महिला हॉकी टीम में रानी रामपाल की हुई वापसी, स्पेन दौरे के लिए हुआ टीम का ऐलान

भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल को स्पेन दौरे के लिए टीम में शामिल किया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 1 Jun 2018, 4:19 PM IST

hockey

भारतीय महिला हॉकी टीम में रानी रामपाल की हुई वापसी, स्पेन दौरे के लिए हुआ टीम का ऐलान

नई दिल्ली। भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल को स्पेन दौरे के लिए टीम में शामिल किया गया है। हॉकी इंडिया ने स्पेन दौरे के लिए आज टीम का ऐलान करते हुए ये जानकारी साझा की। बता दें कि भारतीय महिला हॉकी टीम इसी महीने में स्पेन का दौरा करेगी। जहां भारतीय महिला हॉकी टीम का स्पेन के साथ पांच मैचों की सीरीज खेली जानी है। इस दौरे के लिए आज हॉकी इंडिया 20 सदस्यीय भारतीय महिला टीम की घोषणा कर दी है। इस टीम में कप्तान के रूप में रानी की वापसी हुई है, वहीं दिग्गज गोलकीपर सविता को उप-कप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विश्व कप की तैयारियों को पुख्ता करने का मौका-
महिला हॉकी विश्व कप के आयोजन से पहले यह दौरा भारतीय टीम को एक अच्छा अनुभव देगा। 12 जून से शुरू होने वाले इस दौरे में भारतीय टीम स्पेन के खिलाफ पांच मैच खेलेगी। भारतीय महिला टीम के कोच पद पर एक बार फिर वापसी करने वाले मुख्य कोच शुअर्ड मरेन का कहना है कि इस टूर्नामेंट में महिला खिलाड़ियों के पास लंदन विश्व कप से पहले अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का मौका होगा। यह टूर्नामेंट हमें हमारे खेल में सुधार के लिए विश्व कप और एशियाई खेलों से पहले आखिरी मौका होगा।

बेहतर प्रदर्शन करने का होगा दवाब-
स्पेन दौरे के लिए 20 सदस्यीय टीम के चयन के बारे में मरेन ने कहा कि इस दौरे पर हम खिलाड़ियों के बीच काफी अदला-बदली करेंगे, क्योंकि हमें अच्छे मैचों की जरूरत है। इससे खिलाड़ी स्वयं को ताजा-तरीन भी महसूस करेंगी। मरेन ने आगे कहा कि हमारी टीम इस टूर पर बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करेगी। बता दें कि महिला हॉकी टीम का राष्ट्रमंडल खेलों में प्रदर्शन निराशाजनक रहा था।

भारतीय महिला टीम :

गोलकीपर : सविता (उप-कप्तान), स्वाति

डिफेंडर : सुनीता लाकड़ा, दीप ग्रेस एक्का, सुमन देवी थोडुम, दीपिका, गुरजीत कौर, सुशीला चानू

फारवर्ड : रानी (कप्तान), वंदना कटारिया, नवनीत कौर, लालरेसियामी, उदिता, अनूपा बारला

मिडफील्डर : नमिता टोप्पो, लीलिमा मिंज, नेहा गोयल, मोनिका, नवजोत कौर और निक्की प्रधान