17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PICS: खेल जगत के वो छह दिग्गज, जिन्हें मिलेगा पद्म भूषण और पद्म श्री

महेंद्र सिंह धोनी और पंकज आडवाणी को पद्म भूषण जबकि अन्य चार दिग्गजों को पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 26 Jan 2018, 1:40 PM IST

padma bhushan and padma shri

पद्म भूषण भारत सरकार की ओर से दिया जाने वाला तीसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। जबकि पद्म श्री चौथा सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। भारत सरकार प्रत्येक वर्ष विभिन्न वर्गों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लोगों को इन सम्मानों से सम्मानित करती है। साल 2018 में खेल जगत से जुड़े छह दिग्गजों को ये सम्मान दिया जाएगा। जिसकी घोषणा गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर की गई। अगली स्लाइट में जानें उन दिग्गजों को...

pankaj advani

देश के सर्वश्रेष्ठ स्नूकर एवं बिलियर्ड्स खिलाड़ी पंकज आडवाणी अबतक 18 विश्व खिताब जीत चुके हैं। आडवाणी एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने स्नूकर के लम्बे और छोटे फॉर्मेट (15-रेड स्टैण्डर्ड और 6-रेड ) में विश्व खिताब जीता है। पंकज को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा।

mira baichanu

22 साल बाद भारत को भारोतोलन में स्वर्ण पदक दिलाने वाली मीराबाई चानू को पद्म श्री के लिए चयनित किया गया है। चानू ने साल 2017 में 194 किलो का वजन उठाते हुए भारत को सुनहरी सफलता दिलाई थी।

ms dhoni

भारत को दो बार क्रिकेट में विश्व चैंपियन बनाने वाले महेंद्र सिंह धोनी किसी परिचय के मोहताज नहीं है। धोनी अब टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके है, लिहाजा उनकी बल्लेबाजी अब केवल सीमित ओवरों के खेल में ही दिखाई पड़ता है। धोनी को पद्म भूषण दिया जाएगा।

k srikant

साल 2017 में चार सुपर सीरीज खिताब जीत कर किंदाबी श्रीकांत ने बैडमिंटन में चीनी पुरुष खिलाड़ियों के एकछत्र राज को खत्म कर दिया। किंदाबी अभी भारतीय पुरुष बैडमिंटन के शीर्ष स्टार हैं।

murlikan petkar

मुरलीकांत पतेकर ये वो नाम है, जिनके सामने अन्य खिलाड़ियों की उपलब्धि छोटी मालुम पड़ती है। मुरली पहले भारतीय सेना में थे। 1965 की भारत-पाक लड़ाई में दो गोली लगने के कारण इनकी नौकरी समाप्त हो गई। इसके बाद मुरली ने खेल की ओर रूख किया। वे एक साथ तैराकी, टेबलटेनिस, जेवलिन थ्रो में महारथ रखते हैं। मुरली को पैरालंपिक में भारत को पहला गोल्ड मेडल दिलाया था।

somdev devvarmen

सोमदेव देववर्मन भारत के उभरते हुए टेनिस स्टार हैं। पिछले कुछ दिनों में सोमदेव का प्रदर्शन काबिले तारीफ रहा है।