इसके बाद 22 मार्च को जैसे ही लॉकडाउन का पहला चरण लागू हुआ था, साई ने ओलंपिक की तैयारियों के लिए चल रहे कैंपों को भी स्थगित कर दिया था। इसके साथ ही सभी खिलाड़ियों को घर वापसी के लिए ट्रेन और हवाई जहाज का टिकट दिया था। इसके साथ ही साई न यह भी साथ कर दिया था कि लॉकडाउन की अवधि तक कोई भी खेल टूर्नामेंट, सेमिनार या कार्यशाला का आयोजन नहीं किया जाएगा। अब साई का यह आदेश तीन मई तक प्रभावी रहेगा।