1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एडिडास ने किया हिमा के साथ करार, ‘ढिंग एक्सप्रेस’ ने बताया गौरव की बात

एडिडास ने मंगलवार को 'ढिंग एक्सप्रेस' हिमा दास के साथ साझेदारी की घोषणा की। इस साझेदारी के तहत वह अब एडिडास उन्हें दौड़ एवं प्रशिक्षण के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। उल्लेखनीय है कि हिमा विश्व स्तर पर स्वर्ण पदक जीतने का इतिहास रचने वाली हिमा पहली भारतीय महिला हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 18 Sep 2018, 7:55 PM IST

नई दिल्ली । एडिडास ने मंगलवार को 'ढिंग एक्सप्रेस' हिमा दास के साथ साझेदारी की घोषणा की। इस साझेदारी के तहत वह अब एडिडास उन्हें दौड़ एवं प्रशिक्षण के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। उल्लेखनीय है कि हिमा विश्व स्तर पर स्वर्ण पदक जीतने का इतिहास रचने वाली हिमा पहली भारतीय महिला हैं।हिमा ने फिनलैंड में आईएएएफ वल्र्ड अंडर-20 चैम्पियनशिप में महिलाओं की 400 मीटर दौड़ में पहला स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक जीता था। इसके बाद हाल में इंडोनेशिया में सम्पन्न एशियाई खेलों में तीन बार पोडियम हासिल किया।

युवाओं को सशक्त बनाना और सकारात्मक बदलाव है लक्ष्य
हिमा के एडिडास से जुड़ने पर 'एडिडास इंडिया' के प्रबंध निदेशक डेव टॉमस ने कहा, "एडिडास में हमारा मानना है कि 'खेल हमें जिन्दगी बदलने की ताकत देता है' और हिमा इसकी शानदार मिसाल हैं। विभिन्न खिलाड़ियों से हमारे संबंधों और साझेदारियांे का लक्ष्य भारत के युवाओं को सशक्त बनाना और सकारात्मक बदलाव लाना है। पिछले कुछ वर्षों में हिमा और अन्य कई भारतीय महिलाओं ने उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन की मशाल थामे आगे आई हैं। एडिडास दिल से चाहती है कि भारत के युवाओं का समर्थन करे और उनमें खेल का उत्साह भरे और उन्हें महत्वाकांक्षी बनाए।"

एडिडास से जुड़ कर रोमांचित हैं हिमा
एडिडास से जुड़ने पर रोमांचित हिमा ने कहा, "मेरी हमेशा से एडिडास के जूतों को पहनने की चाहत रही है। सच तो यह है कि पिछले कई वर्षों से एडिडास के जूते पहन रही हूं। यूथ चैम्पियनशिप और एशियाई खेलों में भी इसी का साथ था। अब इस परिवार में शामिल होना और विश्वप्रसिद्ध एथीलट्स ग्रुप का हिस्सा बनना मेरे लिए गौरव की बात है। एडिडास ने हमेशा सभी खेलों के एथलीट्स की मदद की है और उनके खेल के शिखर पर पहुंचने में साथ दिया है। मुझे विश्वास है कि एडिडास के साथ मैदान में मेरा प्रदर्शन एक नई ऊंचाई को छूएगा और बड़े बदलाव लाने में भी मुझे इससे मदद मिलेगी।"