9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CWG 2018: मिल्खा सिंह के कदमों पर अनस, 400 मीटर फाइनल में उनसे आज पदक की उम्मीद

CWG 2018 के 400 मीटर फाइनल में पहुंचे मुहम्मद अनस, मिल्खा सिंह के बाद फाइनल में पहुंचने वाले वो दूसरे धावक हैं ।

2 min read
Google source verification

image

Akashdeep Singh

Apr 10, 2018

muhammad anas

नई दिल्ली। गोल्ड कोस्ट कामनवेल्थ खेलों में भारत के मुहम्मद अनस ने पुरुषों की 400 मीटर स्पर्धा के फाइनल में सोमवार को प्रवेश किया। अनस ने सेमीफाइनल की तीसरी हीट में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। उन्होंने 45.44 सेकेंड का समय निकाला। सेमीफाइनल में तीन हीट हुई और हर हीट में से शीर्ष दो खिलाड़ी ने फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। इन छह खिलाड़ियों के अलावा, तीनों हीट में रेस को सबसे तेजी से समाप्त करने वाले अगले दो खिलाड़ियों को भी फाइनल में प्रवेश मिला।तीसरी हीट में दूसरे पायदान पर जमैका के रूशीन मैक्डोनाल्ड रहे। उन्होंने 45.77 का समय निकाला।अनस ने रविवार को हीट-4 में 45.96 सेकेंड का समय निकालते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई थी।


अनस की स्टार्टिंग 100 मीटर धावक जैसी होती है
इस साल फरवरी में हुए इंडियन ग्रैंड प्रिक्स में मुहम्मद अनस की 400 मीटर रेस में बहुत ही खराब शुरुवात रही थी। अनस के कोच पीबी जयकुमार का मानना था कि स्टार्टिंग ब्लॉक खिसक जाने के कारण उनको अच्छी शुरुआत नहीं मिल सकी। उनके कोच का कहना था कि अनस शुरुआत करने में स्टार्टिंग ब्लॉक पर इतना ज्यादा जोर लगते हैं जितना कि 100 मीटर धावकों को जरुरत पड़ती है। जयकुमार ने अनस के बारे में तब कहा था कि "उसका 100 मीटर में हैंड हेल्ड टाइमिंग 9.94 सेकेंड्स का है। वहीं वो इलेक्ट्रॉनिक टाइमिंग पर 10.20 सेकेंड्स का समय निकल सकता है।उसका मिंडसेट स्प्रिंटर की तरह है और स्टैमिना लम्बी दौड़ के धावक की तरह है।"


400 मीटर फाइनल में तीसरे सबसे तेज समय के साथ बनाई जगह
सोमवार को कर्रारा स्टेडियम में 400 मीटर के सेमीफइनल में अनस 120 मीटर रह जाने पर पांचवें स्थान पर था। फिर उसने गति बढ़ाई और तीसरे सेमीफइनल रेस को पहले स्थान पर खत्म किया । अनस ने जब जमैका के रुशीन मक्डोनल्ड को पछाड़ा तो वो सिर्फ उसको देखते रह गए। 23 साल के अनस ने फाइनल के लिए क्वालीफाई करने को 45.44 सेकंड का समय निकला जो की तीसरा सबसे तेज समय था।


मिल्खा सिंह के बाद फाइनल में पहुंचने वाले दूसरे धावक
फाइनल रेस मंगलवार को होनी है, अनस से उम्मीदें इस लिए बढ़ गई हैं क्योंकि वो मिल्खा सिंह के बाद कामनवेल्थ खेलों के ४०० मीटर स्प्रिंट में क्वालीफाई करने वाले पहले धावक बन गए हैं। मिल्खा सिंह ने ने ब्रिटिश एम्पायर और कामनवेल्थ खेलों के 440 यार्ड की रेस में गोल्ड जीता था। अनस को मेडल जीतने के लिए लगातार तीसरे दिन भी अपनी फॉर्म को बनाए रखना होगा।