30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टोक्यो ओलंपिक: स्वर्ण पदक जीतने वालों को 6 करोड़ रुपए देगी ओडिशा सरकार

ओडिशा के मुख्यमंत्री ने टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के लिए ईनामी राशि की घोषणा की। 23 जुलाई से शुरू होने जा रहा है टोक्यो ओलंपिक।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 8 Jul 2021, 11:02 PM IST

tokyo_olympics.jpg

नई दिल्ली। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने गुरुवार को राज्य से टोक्यो जाने वाले एथलीटों के लिए नकद पुरस्कार की घोषणा की। पटनायक ने कहा कि जो खिलाड़ी 23 जुलाई से शुरू होने वाले आगामी ओलंपिक खेलों में पदक हासिल करेंगे, वे नगद पुरस्कार के हकदार होंगे। राज्य के एथलीटों के साथ वर्चुअल बातचीत के दौरान, पटनायक ने कहा कि राज्य सरकार स्वर्ण जीतने वालों को 6 करोड़ रुपए, रजत के लिए 4 करोड़ रुपए और कांस्य के लिए 2.5 करोड़ रुपए प्रदान करेगी। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि राज्य के प्रत्येक एथलीट को 15 लाख रुपए दिए जाएंगे, जिन्होंने ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया है।

यह खबर भी पढ़ें:—पुनिया को मैट में लौटने में अभी लगेगा एक और सप्ताह का वक्त

ओलंपिक में भाग लेने वाले खिलाड़ियों से की बात
पटनायक ने धावक दुती चंद, पैरा शटलर प्रमोद भगत के साथ अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी बीरेंद्र लकड़ा, दीप ग्रेस एक्का, नमिता टोप्पो और अमित रोहिदास से बात की। किसी भी एथलीट के लिए ओलंपिक में भाग लेना सबसे बड़ा सपना बताते हुए पटनायक ने कहा, आप सभी ओडिशा के युवाओं के लिए आदर्श बन गए हैं और अपने परिवार और हम सभी के लिए गर्व का स्रोत हैं। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि खिलाड़ी अपनी कड़ी मेहनत, दृढ़ संकल्प और अनुशासन के लिए पदक जीतेंगे।

यह खबर भी पढ़ें:—पीवी सिंधु बर्थडे: बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतने वाली पहली भारतीय, जानिए उनके बारे में कुछ रोचक तथ्य

ये खिलाड़ी लेंगे ओलंपिक में भाग
स्प्रिंटर दुती चंद को 100 मीटर और 200 मीटर स्पर्धाओं के लिए टोक्यो खेलों के लिए चुना गया है, जबकि पैरा शटलर प्रमोद भगत ने भी पैरालिंपिक के लिए क्वालीफाई किया है। इसी तरह, लकड़ा और रोहिदास 16 सदस्यीय भारतीय पुरुष हॉकी टीम का हिस्सा हैं, जबकि एक्का को 16 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम में शामिल किया गया है।