इस मसले पर बबीता फोगाट ने भी ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों उन्होंने जो ट्वीट किए थे, उसे लेकर उन्हें फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम हर जगह धमकियां मिल रही हैं। कुछ लोग गालियां भी दे रहे हैं। उन्हें फोन पर धमकियां भी दी जा रही हैं। लेकिन वह चुप नहीं बैठने वाली और अपनी बात खुलकर कहती रहेंगी। वह कोई जायरा वसीम नहीं, जो ऐसी धमकियों के डर से घर में बैठ जाए। इससे पहले बबीता ने 15 अप्रैल को विवादित ट्वीट किया था- ‘कोरोना वायरस भारत की दूसरी बड़ी समस्या है। जमाती अब भी पहले नंबर पर बने हुए हैं।