'आश्रम 3- पार्ट 2' का ट्रेलर 2 मिनट 18 सेकंड का है, जिसमें बाबा निराला, पम्मी को पाने की कोशिश करते नजर आते हैं। ट्रेलर में दिखाया गया है कि बाबा निराला, पम्मी को जेल से रिहा कराकर आश्रम लाते हैं। लेकिन इस बार पम्मी सिर्फ बाबा निराला ही नहीं, बल्कि भोपा स्वामी को भी फंसाने की कोशिश करती है।