
Ek badnaam Ashram 3 Part 2 Teaser out
Ashram 3 Teaser: बॉबी देओल की आश्रम वेब सीरीज को फैंस ने भरपूर प्यार दिया था। इसके सभी सीजन सुपरहिट साबित हुए थे। फैंस आश्रम 3 के पार्ट 2 का इंतजार कर रहे थे जो अब खत्म हो गया है। एमएक्स प्लेयर ने आश्रम 3 के दूसरे पार्ट का टीजर जारी कर दिया है। जैसे ही टीजर रिलीज हुआ सोशल मीडिया पर बवाल मच गया। हर कोई इसकी रिलीज डेट की बात कर रहा है। नए पार्ट में बाबा निराला दुबले-पतले, भयानक बाबा निराला के रोल में नजर आने वाले हैं। साथ ही युवा महिलाओं को अपना शिकार भी बनाते दिखेंगे। जारी किए गए टीजर में दिखाया गया है कि पकड़े जाने के बाद भी बाबा निराला ने नया शिकार ढूंढ निकाला है। वह नए शिकार की तलाश में हैं, लेकिन वह शिकार उनके लिए बहुत मुश्किल हो सकता है। वहीं, नया सीजन भी धमाकेदार होगा।
टीजर की शुरुआत में बाबा निराला के किरदार में बॉबी देओल अपने भक्तों को प्रवचन देते हुए नजर आ रहे हैं और कहते हैं कि सच्चा गुरू वो है जो भक्तों को समर्पित हो और सच्चा भक्त वो है जो मोह माया के जंजाल से निकलकर अपने गुरु की शरण में समर्पित हो जाए। टीजर में ही बाबा निराला का दुष्ट रूप दिखाया गया है, खूब गोलियां भी चलती हैं और साजिशों का जाल भी बुना जाता नजर आ रहा है। ओवरऑल टीजर जबरदस्त है और इसे देखने के बाद फैंस इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
आश्रम के पहले पार्ट में देखा गया था कि पम्मी ने बाबा पर दुराचार का आरोप लगाया था लेकिन बाबा निराला अपने पावरफुल कनेक्शन का इस्तेमाल कर पूरा केस ही पलट देता है और उल्टा पम्मी को जेल हो जाती है। इधर पम्मी जेल में है और वहां हॉस्पिटल में भर्ती उसकी मां की मौत हो जाती है। इसके बाद बाबा निराला डीआईजी को पम्मी के खिलाफ सारे आरोप वापस लेने का आदेश देता है। पम्मी जेल से रिहा होकर बाबा निराला के आश्रम पहुंचती है। जहां, उसका स्वागत होता है लेकिन अब पम्मी बाबा निराला से बदला लेने के लिए आश्रम आई है। वो साजिशों का जाल बुन रही है। पहले वह आश्रम में सबको ये विश्वास दिलाती है कि वो अब पूरी तरह बाबा के लिए समर्पित है। फिर वो भोपा को अपना दीवाना बना लेती है और इसी के बाद भोपा और बाबा निराला के रिश्ते में दरार पैदा कर देती है।
पम्मी की प्लानिंग के बारे में बाबा निराला को अभी कोई भनक नहीं है। वह पम्मी के साथ छेड़छाड़ करता है रिश्ता बनाता है। वह नहीं जानता कि पम्मी ने पूरी घटना को रिकॉर्ड कर लिया है। इस सबूत के साथ, वह भोपा की मदद से अदालत में वीडियो पेश करती है, जिससे साबित होता है कि बाबा नपुंसक नहीं है। अब, बाबा के पास अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए अपना शुद्धिकरण करने के अलावा कोई ऑप्शन नहीं बचा है। बाबा निराला सत्ता पर अपनी पकड़ बनाए रखने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। इसी के साथ दर्शकों को ट्विस्ट और चौंकाने वाले खुलासों से भरी एक जबरदस्त सीरीज देखने को मिलने वाली है।
Updated on:
31 Jan 2025 09:35 am
Published on:
31 Jan 2025 09:35 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
