वायरल हो रहे वीडियो में एल्विश यादव कह रहे हैं, ''कोकेन, एमडी, स्नेक बाइट, एलएसडी, गांजा, हैश, क्रीम... क्या चाहिए तुझे', एल्विश अपनी बात पूरी कर पाते, इससे पहले बीच में ही कोई कुछ बोलता है जो साफ समझ नहीं आ रहा है, इसके जवाब में एल्विश कहते हैं, 'वो मुझे नहीं पता।' अब उनका ये वीडियो काफी पुराना है जो अब वायरल हो रहा है वहीं, ये वीडियो देख उनके फैंस भी हैरान हैं।