1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Laal Singh Chaddha के लिए गलत साबित हुए Aamir Khan की ये बात! Netflix ने बिना बताए खेला ये गेम

हाल में आमिर खान (Aamir Khan) को ओटीटी प्लेफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) ने एक बड़ा झटका दिया है, जिसके बाद ये कहना गतल नहीं होगा कि फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' (Laal Singh Chaddha) के लिए आमिर खान जो बात कही थी वो गलत साबित हुई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vandana Saini

•

Updated: 6 Oct 2022, 3:54 PM IST

Laal Singh Chaddha के लिए गलत साबित हुए Aamir Khan की ये बात

Laal Singh Chaddha के लिए गलत साबित हुए Aamir Khan की ये बात

इंडस्ट्री के मिस्टर परफेक्सनिट कहे जाने वाले सुपरस्टार आमिर खान (Aamir Khan) और एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) को आखिरी बार फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' (Laal Singh Chaddha) में देखा गया था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 11 अगस्त को रिलीज हुई थी और बड़ी फ्लॉप भी साबित हुई थी। फिल्म के रिलीज से पहले काफी लंबे समय तक सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर #BoycottLaalSinghChaddha ट्रेंड हुआ था, जिसके बाद फिल्म को देखने ज्यादातर लोग सिनेमाघरों में नहीं पहुंचे थे। इतना ही नहीं फिल्म सिनेमाघरों में जिन लोगों ने फिल्म को देखने के लिए टिकट्स बुक करवाए थे उनको भी कैसिल होने पड़ा था। हालांकि, आमिर और करीना लगातार लोगों से फिल्म को देखने अपील कर रहे थे।

उनकी अपील का भी कोई खास फर्क लोगों पर नहीं पड़ा था। दरअसल, आमिर और करीना के कुछ पुराने बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर लोग अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे थे, जिसके चलते फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी फ्लॉप रही। 180 करोड़ रुपये की लागत में बनी इस फिल्म ने केवल 58.73 करोड़ रुपये तक की कमाई की थी।

वहीं फिल्म का नाम 'लाल सिंह चड्ढा' एक बार फिर सोशल मीडिया पर ट्रेंड पर आ चुका है, जिसके पीछे कारण है ओटीटी प्लेफॉर्म। जी हां, बताया जा रहा है कि ओटीटी प्लेफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) ने एक आमिर को एक बड़ा झटका दिया है, जो बेहद हैरान कर देने वाला है। दरअसल, नेटफ्लिक्स ने अचानक ही बिना किसी जानकारी और ऐलान के फिल्म को तीन भाषाओं (हिंदी, तमिल और तेलुगू) में प्रीमियर कर दिया।

यह भी पढ़ें:'Adipurush' की ये बड़ी गलतियां ले डूबेंगी फिल्म, जिन्हें आपने भी किया नजरअंदाज!


इसके बाद से ही ट्विटर पर #LaalSinghChaddha ट्रेंड हो रहा है। इससे पहले आमिर खान ने खुद अपनी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की ओटीटी रिलीज पर एक बात कही थी, जो आज गलत साबित हो गई है। अपनी इस फिल्म को लेकर आमिर खान काफी एक्साइटिड थे। फिल्म के लिए और शूटिंग में आमिर ने कई साल मेहनत की थी और उन्हें पूरी उम्मीद थी कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करेगी।

जिसका उल्टा हुई अद्वैत चंदन द्वारा निर्देशित फिल्म एक हफ्ते भी सिनेमाघरों में नहीं टीक पाई। इतना ही नहीं फिल्म की रिलीज से पहले आमिर ने कई बार प्रमोशन के दौरान कहा था कि 'फिल्म 6 महीने के बाद ओटीटी पर रिलीज होगी', लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही, जिसके चलते सभी को इसको ओटीटी रिलीज को लेकर सोचना पड़ा था। वहीं अब 2 महीने के बाद फिल्म को ओटीटी पर प्रीमियर कर दिया गया।


वहीं ओटीटी प्लेफॉर्मस की डील को लेकर भी आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' काफी चर्चाओं में रही थी। बताया जा रहा था कि फिल्म की रिलीज से पहले ही फिल्म ने करोड़ों की कमाई कर ली है, जिसके पीछे ओटीटी की जबरदस्त डील का हाथ बताया जा रहा था। खबरों की माने तो, आमिर अपनी फिल्म के ओटीटी राइट्स करीब 150 करोड़ रुपये में बेचना चाह रहे थे।

लेकिन बात बन नहीं पाई, जिसके बाद नेटफ्लिक्स ने फिल्म को करीब 80-90 करोड़ रुपये में खरीदा। बता दें कि फिल्म में आमिर औक करीना के अलावा साउथ एक्टर नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) और एक्ट्रेस मोना सिंह (Mona Singh) भी नजर आ रही हैं। फिल्म ने अपने रिलीज के पहले ओपनिंक वीकेंड में 37.96 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

यह भी पढ़ें: नहीं होगा Dhanush और Aishwarya का तलाक, पिता Rajinikanth ने किया कमाल