11 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इतनी सी बात पर शो के बीच सोनाक्षी सिन्हा ने जड़ दिया शख्स को थप्पड़, खुला रह गया सबका मुंह

बॉलीवुड की दबंग गर्ल इन दिनों बड़े पर्दे से दूर हैं हालांकि जल्द ही वो 'डबल एक्सएल' में अभिनय करती नजर आएंगी। अदाकार सोशल मीडिया के जरिए से फैंस से जुड़ रहती हैं। आए दिन उनके फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। अब उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक शख्स को थप्पड़ मारती नजर आ रही हैं।
2 min read
Google source verification

•

image

Shweta Bajpai

•

Sep 29, 2022

sonakshi sinha slapped a guy in between of a show for this reason

sonakshi sinha slapped a guy in between of a show for this reason

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती हैं। इनका बेफ्रिका अंदाज फैंस को खूब पसंद आता है। अपने चुलबुले अंदाज से वो लोगों को इंप्रेस करती नजर आती है, लेकिन अब सोनाक्षी सिन्हा ने कुछ शोके बीच कुछ ऐसा कर दिया जिसको लेकर बवाल मचा हुआ है।

जल्द ही सोनाक्षी अमेजन मिनी टीवी के शो 'केस तो बनता है' का हिस्सा बनेंगी, जिसका टीजर रिलीज कर दिया गया है। टीजर में सोनाक्षी सिन्हा, एक्टर रितेश देशमुख और वरुण शर्मा इस कोर्टरूम ड्रामा शो में नजर आ रहे हैं, लेकिन इ दौरान जिसने सबको हैरान किया वो था सोनाक्षी का एक शख्स को थप्पड़ मारना।

रितेश देशमुख द्वारा होस्ट किए जाने वाले इस कोर्टरूम ड्रामा शो के आने वाले एपिसोड में सोनाक्षी कटघरे में खड़ी दिखाई देने वाली हैं।

यह भी पढ़ें- 'पोन्नियिन सेल्वन -1' के विरोध के बीच थिएटर मालिकों को मिली धमकी

टीजर में दिख रहा है कि सोनाक्षी अचानक से ऑन गोइंग शो में मशहूर कॉमेडियन के मुंह पर तमाचा जड़ देती हैं। टीजर में जैसे ही कॉमेडियन पारीतोश त्रिपाठी उनकी डेब्यू फिल्म दबंग का डायलॉग बोलते हैं एक्ट्रेस इसके जवाब में कहती हैं, नहीं लगता डर...तो लो फिर ये कहकर जोरदार तमाचा कॉमेडियन के मुंह पर जड़ देती हैं। हालांकि ये महज मजाक था।

शो के दौरान सोनाक्षी पपर्ल पैंट सूट ड्रेस में नजर आईं। हमेशा की तरह अभिनेत्री काफी खूबसूरत लग रही थीं। शो के दौरान एक्ट्रेस ने खूब मस्ती की।

टीजर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि पूरा एपिसोड कितना मजेदार होने वाला है। अदाकारा के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री जल्द ही फिल्म 'डबल एक्सल' में नजर आएंगी। इस फिल्म के लिए दोनों ने अपना वजन बढ़ाया है।

सतराम रमानी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में उनके साथ हुमा कुरैशी भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी। फिल्म 'डबल एक्सएल' दो प्लस-साइज महिलाओं की कहानी दिखाई गई हैं। फिल्म 14 अक्टूबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

इसके अलावा सोनाक्षी 'निकिता रॉय एंड द बुक ऑफ डार्कनेस' नाम की फिल्म में भी नजर आएंगी। एक्ट्रेस इसके अलावा वेब सीरीज दहाड़ में पुलिस ऑफिसर का रोल अदा करेंगी।

यह भी पढ़ें- विवेक अग्निहोत्री ने चैनल पर फोड़ा ठीकरा