31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इमरान खान ने की भारत की तारीफ, अमेरिका पर साधा निशाना, मंत्री ने कहा हत्या की हो रही साजिश

पाकिस्तान के प्रधानमत्री इमरान खान ने भारत की स्वतंत्र विदेश नीति की तारीफ की है। इमरान खान के खिलाफ विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पेश करने के बादद राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 1 Apr 2022, 6:06 PM IST

इमरान खान ने की भारत की तारीफ, अमेरिका पर साधा निशाना, मंत्री ने कहा हत्या की हो रही साजिश

इमरान खान ने की भारत की तारीफ, अमेरिका पर साधा निशाना, मंत्री ने कहा हत्या की हो रही साजिश

अपने अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रहे पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक स्वतंत्र विदेश नीति का पालन करने के लिए फिर से भारत की प्रशंसा की है। इमरान खान ने देश के नाम दिए संबोधन में धमकी वाले एक पत्र की चर्चा की थी जिसे उनकी गठबंधन सरकार को गिराने के लिए विदेशी साजिश का सबूत बताया।

पाकिस्तान के सूचना मंत्री फवाद चौधरी ने दावा किया है कि अविश्वास प्रस्ताव से पहले पीएम इमरान खान के हत्या की साजिश रची जा रही है। फवाद चौधरी ने बताया कि इस इनपुट के बाद से इमरान खान की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। वहीं, विपक्षी नेताओं न कहा है कि इमरान खान को सम्मानजनक विदाई पाने के लिए प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। मगर इमरान खान दावा कर रहे हैं कि वो अंतिम समय तक अपनी कोशिश जारी रखेंगे।

राजनीतिक संकट का सामना कर रहे इमरान खान ने गुरुवार को अपने भाषण के दौरान धमकी वाले पत्र के लिए अमेरिका का नाम लिया था। इसे उन्होंने अपनी सरकार को बेदखल करने की साजिश के सबूत के तौर पर पेश किया है। ऐसा कहा जा रहा है कि उन्होंने गलती से अमेरिका का नाम लिया है।

इमरान खान ने इस्लामाबाद में आयोजित विशाल जनसभा के दौरान अपनी जेब से कागज का एक टुकड़ा निकाला था और उसे लहराते हुए कहा कि ये उनकी सरकार को गिराने के लिए रची गई अंतरराष्ट्रीय साजिश यह एक सबूत है।

तो वहीं अब इमरान खान ने भारत का जिक्र करते हुए अमेरिका पर निशाना साधने की कोशिश की है। इमरान खान ने कहा, भारत पश्चिम देशों का सहयोगी है, इसके बावजूद वह रूस पर प्रतिबंध लगाने के बजाय उनसे तेल खरीद रहा है। जबकि एक शक्तिशाली देश मेरी रूस की यात्रा पर नाराज हो गया। माना जा रहा है कि इमरान का इशार अमेरिका की तरफ था।

इमरान खान के लगातार अपने बयानों में भारत का जिक्र कर पाकिस्तानी जनता का समर्थन हासिल करने की जुगत में लगे हुए हैं। इमरान खान ने भारत की तारीफ करते हुए कहा कि भारत अमेरिका के साथ QUAD का हिस्सा है, फिर भी वे रूस से तेल आयात कर रहे हैं, यह भारत की विदेश नीति है।

यह भी पढ़ें: ‘उत्कल दिवस’ पर ओडिशा के लोगों को पीएम मोदी व राष्ट्रपति कोविंद ने ट्वीट कर दी बधाई

उन्होंने कहा, "मैं आज हिंदुस्तान को दाद देता हूं, उसने हमेशा आजाद फॉरेन पॉलिसी रखी है। भारत और अमेरिका का एलायंस है और खुद को न्यूट्रल कहता है। भारत रूस से तेल मंगवा रहा है, जबकि प्रतिबंध लगे हुए हैं। क्योंकि भारत की विदेश नीति लोगों की बेहतरी के लिए है।"

यह भी पढ़ें: कोरोना काल में बिहार लौटे युवकों के लिए बन रही योजना, प्रदेश में ही रोजगार मुहैया कराएगी नीतीश सरकार