जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम को जोजावर के राजीव चौक में भाजपा प्रत्याशी केसाराम चौधरी जनसभा कर रहे थे। इस दौरान दूसरी पार्टी के कार्यकर्ताओं की भाजपा कार्यकर्ताओं से झड़प हो गई। ऐसे में सभा को जल्द खत्म कर वे वहां से निकल गए। उसके बाद भाजपा प्रत्याशी अपनी गाड़ी से जा रहे थे। इस दौरान धनला मार्ग पर कुछ लोग व महिलाएं उनकी गाड़ी के आगे आए और उनकी गाड़ी पर पत्थर फेंक शीशे तोड़ दिए।