11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आधी रात में सो रहे किसान के घर में अचानक भड़की आग, लाखों के सामान सहित गृहस्थी खाक, छह घंटे बाद आग पर पाया काबू

मवेशियों के बाड़े में रात में भड़की आग, दो भैंसें गंभीर
less than 1 minute read
Google source verification
aag.jpg

Woman accused of setting fire on forest staff removing encroachment

पन्ना/मकरगंज सिमरिया. ग्राम पंचायत मकरंदगंज सिमरिया के मजरा सकतपुरा में गुरुवार की रात एक किसान के मवेशी बांधने वाले मकान में अचानक आग भड़क उठी। आगजनी की इस घटना में किसान के दा भैंसें झुलसकर गंभीर रूप से घायल हो गई। साथ ही खेती से सिंचाईसे जुड़ी लाखों रुपए की सामग्री जलकर नष्टहो गई। घटना की वजह पता नहीं चल पाया है।

आग से भैंस गंभीर, लाखों का अनाज जलकर खाक
किसान राम प्रकाश कुशवाहा ने बताया कि रात में अचानक उनके मवेशी बांधने वाले घर में आग भड़क गई थी। इससे वहां रखे 150 नग प्लास्टिक के पाइस, रोल पाइप 26 नग, केबिल 3 हजार 500 मीटर, सम्बरसियल पाइप 40 नग, अल्टीनेटर, ट्राली के टायर 2 नग, जवा 13 क्विंटल, पलंग 3 नग, लकडी का सामान, रस्सी भूसा बाली 25 नग, बांस 19 नग सम्बरसियल 2 नग जलकर नष्टहो गए।

ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
साथ दो भैंसे भी आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गईहैं। आग लगने की जानकारी लगने के कुछही समय बाद लोगों ने डायल 100 और फायर बिग्रेड को सूचित किया। रास्ता क्षतिग्रस्त होने के कारण फायर बिग्रेड नहीं पंहुच पाई। ग्रामीणों द्वारा 5-6 घंटे की मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चला है।