मच्छरों से रहें सावधान
गर्मी और संक्रमण काल में मच्छरों का प्रकोप अचानक बढ़ गया है। इसलिए इस मौसम में खान-पान, आचार-व्यवहार के साथ ही साफ.-सफ ाई पर भी ध्यान देना चाहिए। साफ.-सफ ाई नहीं होने की स्थिति में डेंगू भी फैल सकता है। मौसम में हर-हाल में मच्छरदानी लगाकर सोना चाहिए। मच्छरों के कारण डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया आदि बीमारियां हो सकती हैं। इसके लिए सबसे जरूरी है कि अपने आसपास गंदगी नहीं होने दें।