26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एमपी में आदिवासी युवक को निर्वस्त्र कर पीटा, कमलनाथ ने मांगे 6 जवाब

पन्ना में बस रोककर कंडक्टर को निर्वस्त्र कर पीटने का शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। पीसीसी चीफ कमलनाथ ने आदिवासियों पर हो रहे अत्याचारों पर उठाए 6 सवाल।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पन्ना

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 5 Sep 2023, 5:09 PM IST

tribal youth beaten case panna

एमपी में आदिवासी युवक को निर्वस्त्र कर पीटा, कमलनाथ ने मांगे 6 जवाब

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के गन्नौर थाना इलाके में एक बार फिर मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां कंडेक्टर से शराब के पैसे मांगने को लेकर हुए विवाद में दर्जनभर दबंगों ने बस रोककर क्लीनर को निर्वस्त्र कर बेरहमी से मारपीट की है। ये शर्मसार कर देने वाली घटना बस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, जो अब सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रही है। फिलहाल, इस मामले में पुलिस ने बस कंडक्टर की शिकायत पर एक आरोपी को तो गिरफ्तार कर लिया है। अन्य की तलश जारी है। वहीं, दूसरी तरफ इस मामले पर प्रदेश की सियासत भी गर्माने लगी है।

प्रदेश में लगातार सामने आ रही इस तरह की शर्मसार कर देने वाली घटनाओं पर प्रदेश की सियासत गर्मा गई है। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने प्रदेश सरकार से आदिवासियों पर लगातार हो रहे अत्याचारों को लेकर सवाल उठाए हैं। पीसीसी चीफ कमलनाथ ने ट्वीट करते हुए प्रदेश सरकार से 6 सवालों के जवाब मांगे हैं, जो इस प्रकार हैं।

यह भी पढ़ें- दो पक्षों का विवाद सुलझाने मंदिर में लगी पंचायत, अचानक शुरु हुई फायरिंग से मची भगदड़, VIDEO

कमलनाथ ने मांगे जवाब

क्या है पन्ना में बस कंडक्टर से बेरहमी का मामला ?

दरअसल, बीते रविवार 3 सितंबर तड़के करीब 3:15 में श्री महामाया ट्रैवल्स की बस को रोककर दर्जनों दबंगों ने बस के कर्मचारियों के साथ लाठी-डंडों और लात-घूसो से बेरहमी से मारपीट की। दबंगों ने इसपर ही बस नहीं किया, उन्होंने रीवा में रहने वाले बस कंडक्टर रिंकू कोल के कपड़े फाड़कर बेरहमी से उसके साथ मारपीट की। इस दौरान बस कंडक्टर रोते-बिलखते हुए जान की भीख मांगता रहा, लेकिन दबंगों को उसपर जरा भी दया नहीं आई। बस में लगे सीसीटीवी कैमरे में ये शर्मसार कर देने वाली घटना कैद हो गई, जिसमें दर्जनभर दबंग कंडक्टर के साथ बेरहमी करते साफ नजर आ रहे हैं। फिलहाल, इस घटना ने एक बार फिर प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है।